फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Peddi Takes The Box Office By Storm Earning Phenomenal Worldwide Crosses 200 Crore Mark In 3 Days

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का तूफान, दुनियाभर में कर रही शानदार कमाई; 3 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

Sun, 07 Jun 2026 06:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 07 Jun 2026 06:57 PM IST
सार

Peddi Movie Worldwide Collection: राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है। अब मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Peddi Takes The Box Office By Storm Earning Phenomenal Worldwide Crosses 200 Crore Mark In 3 Days
पेद्दी फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ का फैंस को बेसब्री का इंतजार था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं, और ये केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। 

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के साथ ही इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है और इसने शानदार शुरुआत की है। लंबे इंतजार, हिट गानों और दमदार ट्रेलर के बाद फिल्म ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

फिल्म लगातार रिकॉर्ड बना रही है और सिर्फ 3 दिनों में ही दुनियाभर में 236.7 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस बड़ी सफलता को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह छाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Peddi Takes The Box Office By Storm Earning Phenomenal Worldwide Crosses 200 Crore Mark In 3 Days
पेद्दी - फोटो : एक्स

मेकर्स ने जाहिर की खुशी
फिल्म के पोस्ट में लिखा गया कि 'पेद्दी' ने 3 दिनों में 236.7 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। साथ ही दर्शकों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी टिकट बुक करें।

4 जून को रिलीज हो चुकी है 'पेद्दी' 
इस फिल्म को बुची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी कलाकारों ने फिल्म को और भी दमदार बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed