फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyans wife Anna Lezhneva makes her 1st instagram account posts unseen picture with husband

पवन कल्याण की पत्नी ने बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट, पहले ही दिन लाखों यूजर्स ने किया फॉलो; खास है पहली पोस्ट

Wed, 25 Mar 2026 06:43 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 25 Mar 2026 06:43 PM IST
सार

Anna Konidela: अभिनेता पवन कल्याण की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक नया अकाउंट बनाया है। पवन कल्याण ने उनका स्वागत किया है। आइए जानते हैं अन्ना की पहली पोस्ट में क्या खास है?

विज्ञापन
Pawan Kalyans wife Anna Lezhneva makes her 1st instagram account posts unseen picture with husband
पवन कल्याण, अन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@anna.konidala

विस्तार

जहां एक तरफ सिनेमा से जुड़ी हस्तियां लाइमलाइट में रहती हैं और अपने फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, वहीं उनके परिवार के कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। इन लोगों में अब तक अभिनेता पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला भी शामिल थीं। अब तक उनका सोशल मीडिया अकाउंट नहीं था। आज उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है।
विज्ञापन

पवन कल्याण ने पत्नी का किया स्वागत
अपनी पत्नी का इंस्टाग्राम पर स्वागत करते हुए पवन कल्याण ने एक नोट लिखा। पवन कल्याण ने इंस्टाग्राम पर पत्नी अन्ना के साथ एक जॉइंट पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा 'इंस्टाग्राम पर तुम्हारा तहे दिल से स्वागत है, प्यारी अन्ना कोनिडेला। इस नई जगह पर कदम रखने पर तुम्हें बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यहां सार्थक बातचीत होगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pawan Kalyan (@pawankalyan)


विज्ञापन
विज्ञापन

अन्ना की पहली पोस्ट में क्या है?
अन्ना कोनिडेला ने अपनी पहली पोस्ट में अपने पति के साथ तस्वीर शेयर की है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'बहुत समय से इंतजार था। अब सही समय लग रहा है। चिरंजीवी के आशीर्वाद और पवन कल्याण के आशीर्वाद से नया अकाउंट बनाया।' अन्ना ने आज ही अपना अकाउंट बनाया है। 5 घंटे में उनके एक लाख 57 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anna Konidala (@anna.konidala)


विज्ञापन

रूसी नागरिक हैं अन्ना
अन्ना कोनिडेला एक रूसी नागरिक हैं। पवन कल्याण पहली बार उनसे अपनी 2011 की फिल्म 'तीन मार' के सेट पर मिले थे। उन्होंने 2013 में उनसे शादी की थी। उन्होंने अन्ना की बेटी, पोलेना अंजना पवनोवा को अपनी बेटी के तौर पर अपना लिया था। उनके बेटे, मार्क शंकर पवनोविच का जन्म 2017 में हुआ था।

कितने वर्षों तक चली 'धुरंधर' के दोनों पार्ट की कास्टिंग? मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा; निर्देशक ने ऐसे दिया साथ

पवन ने पहले भी की शादी
इससे पहले पवन कल्याण ने एक्ट्रेस रेणु देसाई से शादी की थी। उनकी शादी 2009 से 2012 तक चली। उन्होंने 1997 में नंदिनी से शादी की थी। वे 1999 में अलग हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed