फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscar Award 2023: डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड द एलिफेंट व्हिस्परर्स के नाम, जानें इसकी पूरी कहानी

Mon, 13 Mar 2023 07:39 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 07:39 AM IST
विज्ञापन
Oscar Award 2023 The Elephant Whispers Won Award In Short Documentary Category RRR Natu Natu
The Elephant Whispers - फोटो : social media

इस साल 95 वें अकादमी अवॉर्ड लॉस एंजेलिस में हो रहे हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बतौर प्रजेंटर वहां पर पहुंची हुई हैं। वहीं, भारत की ओर से तेलुगू फिल्म आरआरआर को नॉमिनेट किया गया था, इसके साथ ही दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को भी नॉमिनेट किया गया था, जिसमें से शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने बाजी मार ली है। इस फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा हैं। 

Oscar Award 2023 The Elephant Whispers Won Award In Short Documentary Category RRR Natu Natu
The Elephant Whispers - फोटो : social media

हाथियों पर आधारित है कहानी
द एलिफेंट व्हिसपर्स की कहानी दो हाथियों और उनकी देखभाल कर रहे बमन और बेला पर आधारित है। इस फिल्म को प्रकृति से जोड़ते हुए दिखाया गया है। फिल्म की पूरी कहानी हाथी और उसके मालिक के प्यार के ऊपर बनी है। कहानी में दोनों के बीच के बॉन्ड को दिखाया गया है, कि वह किस प्रकार से अपने हाथी के साथ खेलता है, मस्ती करता है, साथ ही उसकी पत्नी भी उस हाथी के साथ खेलते हुए मस्ती करते हुए दिखाई गई है। यह एक ऐसा बॉन्ड हैं, जिसने सभी को इंप्रेस किया है। 

Oscar Award 2023 The Elephant Whispers Won Award In Short Documentary Category RRR Natu Natu
The Elephant Whispers - फोटो : social media

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की शुरुआत में प्राकृतिक दृश्य दिखाए गए हैं, इसके बाद बमन अपने हाथी रघू को नदी में नहलाने के लिए लेकर जाते हैं। फिल्म में बमन और हाथी रघु के बीच प्यार को दर्शाया गया है। बमन बताता है कि रघू को उसने जगंल में घायल अवस्था में पाया था, जहां पर कुत्तों ने उसकी पूछ काट ली और वह जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। वहीं, रघु की मां की मौत बिजली के झटके लगने से हो गई थी। रघु को उसके झुंड से मिलाने की काफी कोशिश की गई थी। हालांकि सभी कोशिशे नाकाम रही थीं। इस दौरान बमन बताते हैं कि बेली को हाथियों के बच्चों की देखभाल के लिए चुना गया था और वह एकमात्र महिला है, जो ऐसा कर रही थी। बेली और बमन  रघु की देखभाल करते थे। जिस दौरान रघु उनके पास आया था उसकी हालत काफी गंभीर थी। इस शॉर्ट फिल्म में जानवरों और हाथियों से प्यार को लेकर दिखाया गया है, कि किस प्रकार से छोड़े हुए और अपने झुंड से अलग होने के बाद उन हाथियों की देखभाल की जाती है। 

Oscar 2023: ऑस्कर के मंच पर नाटू नाटू का जलवा, फिल्म की पूरी टीम के साथ विदेशियों ने जमकर किया डांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar Award 2023 The Elephant Whispers Won Award In Short Documentary Category RRR Natu Natu
The Elephant Whispers - फोटो : social media

रघु और अम्मू हुए दूर
हाथियों को पहचानने और उनकी निगरानी रखने के लिए गले में घंटी पहनाई जाती है। ताकि अगर वह जंगल में कही खो जाएं तो उन्हें आसानी से ढूंढा जा सके। रघु का एक दोस्त भी होता है, जिसका नाम होता है कृष्णा। कृष्णा और रघु पूरे समय मस्ती करते हैं और दोनों एक दूसरे का साथ देते हैं। इस फिल्म की पूरी कहानी हाथियों के इर्द गिर्द घूमती हैं। कट्टूनायकन्न बमन और रघु के बीच एक खूबसूरत बॉन्ड को दिखाया गया है। इस बीच जंगल में आग भी लगी थी, जिसमें लगभग सभी हाथी मारे जाते हैं और एक छोटी हाथी की बच्ची बच जाती है। जिसे बमन और बेला गोद लेते हैं और उसकी देखभाल करते हैं। सारा समय कपल का उनकी देखभाल में जाता है। रघु और हाथी की बच्ची अम्मू का बॉन्ड भी काफी गहरा होता जाता है। इस बीच बमन और बेली की भी शादी होती है। बाद में रघु को किसी और सौंप दिया है, जिसके चलते अम्मू काफी वक्त तक उदास रहती है। हालांकि धीरे धीरे वह ठीक होती है और वापस से कपल अम्मू की देखभाल में व्यस्त हो जाता है। 

Oscars 2023 Winners: बेस्ट एनिमेटेड फिल्म बनी 'पिनोचियो', जानें और किस-किस की झोली में आया ऑस्कर

विज्ञापन
Oscar Award 2023 The Elephant Whispers Won Award In Short Documentary Category RRR Natu Natu
The Elephant Whispers - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा ने की थी तारीफ
वहीं, बीते दिनों इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने भी तारीफ की थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की थी, जिसमें उन्होंने एस पोस्टर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, भावनाओं से भरी दिल को छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री, मैंने हाल ही में देखी है बहुत अच्छी लगी है। इस अद्भुत कहानी को जीवंत करने के लिए कार्ति गोंसाल्विस और गुनीत मोंगा को बहुत बहुत धन्यवाद। 

Naatu Naatu: 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर विनर बनाने के पीछे हैं इनका हाथ, भारत को दिलाया विश्व में सम्मान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed