{"_id":"6abba56bb940851e4c033e44","slug":"will-chiranjeevi-debut-on-ott-by-netflix-talk-show-sushmita-konidela-preparing-podcast-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिरंजीवी: क्या ओटीटी पर डेब्यू करेंगे साउथ के मेगास्टार? इस शो में आ सकते हैं नजर; बेटी कर रही तैयार","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
चिरंजीवी: क्या ओटीटी पर डेब्यू करेंगे साउथ के मेगास्टार? इस शो में आ सकते हैं नजर; बेटी कर रही तैयार
Tue, 29 Sep 2026 05:18 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:18 PM IST
सार
Chiranjeevi: खबरें हैं कि साउथ के अभिनेता चिरंजीवी ओटीटी पर डेब्यू कर सकते हैं। वह एक सीरीज के जरिए अपने करियर से जुड़ी तमाम बातें बताएंगे।
विज्ञापन
चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कई बड़े कलाकार इन दिनों बड़े पर्दे से ओटीटी का रुख कर रहे हैं। इसमें नया नाम चिरंजीवी का जुड़ने वाला है। खबर है कि मेगास्टार ओटीटी पर डेब्यू करने को तैयार हैं। बताया जाता है कि चिरंजीवी नेटफ्लिक्स के लिए एक सेलिब्रिटी टॉक शो के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता और प्लेटफॉर्म के बीच बातचीत आगे बढ़ चुकी है। डील लगभग फाइनल हो गई है।
विज्ञापन
शो में दिखेगा चिरंजीवी का सफर
हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर ये डील फाइनल होती है तो दर्शकों को भारतीय सिनेमा में चिरंजीवी के दशकों लंबे सफर की झलक मिल सकती है। इस प्रोजेक्ट में उनके जीवन और करियर के उन पहलुओं को भी दिखाए जाने की उम्मीद है, जिनके बारे में उन्होंने सार्वजनिक रूप से बहुत कम बात की है।

किस तरह का शो होस्ट करेंगे चिरंजीवी?
गल्ट के मुताबिक ऐसी चर्चा है कि नेटफ्लिक्स सेलिब्रिटीज पर आधारित एक टॉक शो बना रहा है, जिसमें चिरंजीवी मुख्य भूमिका में होंगे। इस प्रोजेक्ट को मल्टी-एपिसोड पॉडकास्ट-स्टाइल सीरीज के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। इसमें अभिनेता अपनी निजी जिंदगी, फिल्मी करियर और इंडस्ट्री में अपने लंबे सफर के अनुभवों के बारे में बात कर सकते हैं।

द पैराडाइज: नहीं चला नानी और ओडेला का जादू, फिल्म की नाकामी पर क्या बोले अभिनेता? आलोचकों से किया ये वादा
यह फॉर्मेट आया पसंद
बताया जाता है कि 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके चिरंजीवी को अपनी जिंदगी पर पारंपरिक डॉक्यूमेंट्री के बजाय बातचीत वाले पॉडकास्ट का आइडिया ज्यादा पसंद आया है। इससे उन्हें दर्शकों से सीधे जुड़ने और उन विषयों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा जो ज्यादातर लोगों की नजर में नहीं आए हैं।

- फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela
शो में क्या होगा खास?
यह सीरीज चिरंजीवी के करियर के कई पड़ावों को कवर कर सकती है। सिनेमा में उनके शुरुआती दिनों से लेकर तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े स्टार बनने तक को कवर किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों, इंडस्ट्री की चुनौतियों, बॉक्स-ऑफिस के उतार-चढ़ाव, साथी कलाकारों के साथ अपने रिश्तों और राजनीति में अपनी एंट्री के बारे में बात कर सकते हैं। बातचीत में उनके दशकों लंबे करियर की निजी कहानियों और अनुभवों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

बेटी तैयार कर रही टॉक शो
- खबर है कि इस शो को तेलुगु भाषी क्षेत्रों से बाहर के दर्शकों के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
- काफी चर्चा है कि चिरंजीवी की बेटी सुष्मिता कोनिडेला अपने बैनर 'गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट्स' के तहत इस टॉक शो को तैयार कर रही हैं।
- उन्होंने पहले फिल्म और वेब-सीरीज प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।
- हालांकि प्लेटफॉर्म और अभिनेता ने अभी तक शो के टाइटल, फॉर्मेट, बजट या रिलीज की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।