Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   om operation mole x review what users say about Dhanush film praise sai Pallavi and mammootty

ओम एक्स रिव्यू: यूजर्स को कैसी लगी धनुष की फिल्म की कहानी? ममूटी और साई पल्लवी को लेकर कही ये बात

Fri, 20 Nov 2026 09:54 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 20 Nov 2026 09:54 AM IST
सार

  • आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'ऑपरेशन मोल' के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी हैं।
  • यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है, जिन्हें एक काल्पनिक क्राइम-थ्रिलर कहानी में पिरोया गया है।
  • फिल्म में साउथ के बड़े कलाकार जैसे धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
om operation mole x review what users say about Dhanush film praise sai Pallavi and mammootty
ओम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला की अदाकारी से सजी फिल्म 'ऑपरेशन मोल' (ओम) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई दर्शकों ने फिल्म को देखा है। उन्होंने एक्स पर इसके बारे में अपनी राय जाहिर की है। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी है।
विज्ञापन
Trending Videos

यूजर्स को कैसी लगी फिल्म?
एक यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए एक्स पर लिखा 'ब्लॉकबस्टर। इन्होंने तो कमाल ही कर दिया। क्या शानदार फिल्म है राज कुमार पेरियासामी। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि एक साथी अनिल (विजय के फैन) ने इसे डायरेक्ट किया है। धनुष का सिंगल-शॉट इंट्रो, इंटरवल का सीक्वेंस, सब कुछ एकदम टॉप-क्लास है। 'अलका' गाने में वह पल, जब ममूटी अपनी धोती को ऊपर समेटकर डांस करते हैं। वाह एकदम जबरदस्त। क्या कमाल का वाइब और ऑरा है। साई अभ्यंकर ने BGM के साथ तो आग ही लगा दी है। एक बेहतरीन स्पाई थ्रिलर।



एक यूजर को फिल्म अच्छी लगी है। उन्होंने लिखा 'ओम के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया। उम्मीद है कि यह ब्लॉकबस्टर बनेगी।'
 

यूजर्स को कैसी लगी कलाकारों की अदाकारी?
फिल्म के बारे में एक यूजर ने लिखा 'पहला हाफ बुरा नहीं है। सेटअप अच्छे से तैयार किया गया है। साई पल्लवी और ममूटी ने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि 'डी' यहां फिट नहीं बैठते। दुलकर यहां 100% फिट बैठते। फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए, दूसरे हाफ में कुछ ऐसा होना चाहिए जो थिएटर में दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दे।'
एक यूजर ने साई पल्लवी की जमकर तारीफ की है और लिखा, उनकी तरफ से बहुत अच्छी अदाकारी।
एक यूजर ने ममूटी के बारे में लिखा 'कोई साइड रोल नहीं, न ही कोई कैमियो और न ही कोई लंबा-चौड़ा रोल।
भाई ने कॉलीवुड जाकर एक ऐसी फिल्म की, जिसमें उनका किरदार ही पूरी कहानी की जान था। हमेशा आभारी रहूंगा।
 
'ओम' की कहानी पर क्या बोले यूजर्स? 
कई यूजर्स ने फिल्म की कहानी पर अपनी राय जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा 'खिचड़ी जैसा थोड़ा उलझा हुआ काम। अगर कलाकारों, संगीत और 1-2 अच्छे दृश्यों में दिलचस्पी हो, तो एक बार देखा जा सकता है।'
 
फिल्म की कहानी को लेकर एक यूजर ने लिखा 'फिल्म कहीं-कहीं थोड़ी धीमी हो जाती है, मगर अपनी कहानी पर फोकस बनाए रखती है। साई अभ्यंकर का संगीत सही मौकों पर आता है। धनुष, साई पल्लवी और ममूटी अपने काम से प्रभावित करते हैं।'
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 'ओम' की कहानी?
  • एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ओम' को राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और निर्देशित किया है। 
  • फिल्म की निर्माता श्रद्धा अग्रवाल हैं।
  • इसकी कहानी तिरुपति और तिरुवन्नमलाई के बीच के जंगलों में, लाल चंदन की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ चलाए गए एक अंडरकवर पुलिस ऑपरेशन पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed