फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Niharika Konidela Calls Out Filmfare Awards South Over Limited Stage Time For Debut Winners

‘कलाकार से वह एक मिनट नहीं छीनना चाहिए’, साउथ एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर पर उठाया सवाल; न्यूकमर्स के हक की कही बात

Mon, 23 Feb 2026 12:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 23 Feb 2026 12:34 PM IST
सार

Niharika Konidela On Filmfare South Awards: साउथ अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला ने नए कलाकारों के हित में आवाज उठाई है। एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ पर सवाल उठाया है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Niharika Konidela Calls Out Filmfare Awards South Over Limited Stage Time For Debut Winners
निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम-@niharikakonidela

विस्तार

हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ की घोषणा की गई। जहां कई हस्तियों ने अवॉर्ड अपने नाम किया। लेकिन अब इस अवॉर्ड समारोह को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। तेलुगु अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला ने अवॉर्ड समारोह में नवोदित कलाकारों को मंच पर बोलने के लिए पर्याप्त समय न दिए जाने पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात को उठाया कि बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड जीतने वाले कलाकारों को मंच पर बोलने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

विज्ञापन

तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा के न्यूकमर्स के हक में उठाई आवाज
निहारिका कोनिडेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें एक कथित अवसर की चूक को उजागर किया। खासकर तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के नए कलाकारों के लिए, जिन्हें मंच पर अवॉर्ड जीतने के बाद स्पीच देने का मौका नहीं दिया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Niharika Konidela (@niharikakonidela) द्वारा साझा की गई पोस्ट




अपने इस स्टेटमेंट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘फिल्मफेयर अवार्ड्स में भारतीय सिनेमा की प्रतिभा का जश्न मनाना हमेशा एक यादगार पल होता है। इतनी अद्भुत प्रतिभाओं को एक मंच पर देखना वास्तव में खास था। हालांकि, मुझे इस बात का अफसोस है कि तेलुगु, तमिल और कन्नड़ सिनेमा के नए कलाकारों को बोलने का मौका नहीं दिया गया।’

 

Niharika Konidela Calls Out Filmfare Awards South Over Limited Stage Time For Debut Winners
निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम-@niharikakonidela

नए कलाकारों के लिए यह सिर्फ एक मंच नहीं होता
अभिनेत्री ने नए कलाकारों के लिए ऐसे मंचों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अपने करियर की शुरुआत कर रहे एक कलाकार के लिए, वह मंच महज एक प्लेटफॉर्म नहीं होता, बल्कि उनके सपनों के साकार होने का प्रतीक होता है।

उनकी आवाज सुनकर हम सबको याद आ जाता कि सिनेमा से हमारा प्यार क्यों शुरू हुआ था। इतने बड़े शो में समय की पाबंदी होना लाजमी है, लेकिन पहली बार मंच पर खड़े किसी कलाकार से वह एक मिनट छीना नहीं जाना चाहिए। क्योंकि उनके लिए वह एक मिनट जीवन भर के लिए यादगार हो सकता है।

इस फिल्म में नजर आई थीं निहारिका
हाल ही में कोच्चि में आयोजित हुए फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2026 में निहारिका ने भी शिरकत की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो निहारिका को आखिरी बार तमिल फिल्म 'मद्रासकारन' में शेन निगम के साथ मुख्य भूमिका में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed