जन्मदिन पर नील नितिन मुकेश ने फैंस को चौंकाया, मलयालम सिनेमा में रखेंगे कदम; जानिए किस फिल्म से होगा डेब्यू?
Neil Nitin Mukesh Debut In Malayalam Film Industry: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आज अपना 44 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबर साझा की। वह एक बड़ी फिल्म से मलयालम सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। जानिए, किस मलयालम फिल्म का हिस्सा हैं।
विस्तार
नील ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी
गुरुवार को नील नितिन मुकेश ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयक की, जिसमें मलयालम फिल्म ‘खलीफा’ का पोस्टर शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली फिल्म की घोषणा करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है।’ वहीं साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने ‘खलीफा’ फिल्म से जुड़ी पोस्ट साझा की। जिसके कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे नील नितिन मुकेश! मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में आपका स्वागत है।’
विज्ञापन विज्ञापन
लंदन में भी शूट हुई फिल्म ‘खलीफा’
पृथ्वीराज सुकुमारन और नील नितिन मुकेश स्टारर फिल्म ‘खलीफा’ की शूटिंग पिछले साल जुलाई में शुरू हुई थी। इस फिल्म का कुछ हिस्सा लंदन में भी फिल्माया गया है। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है। नील के किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी मेकर्स ने शेयर नहीं की है। हां, फिल्म की कहानी को लेकर जरूर जानकारी सामने आई है, इसकी स्टोरी लाइन सोने की तस्करी के ईद-गिर्द बुनी गई है।
नील नितिन मुकेश इन फिल्मों में भी आए नजर
जल्द ही नील नितिन मुकेश मलयालम फिल्म ‘खलीफा’ में नजर आएंगे। वह बॉलीवुड में भी एक्टिव हैं।पिछले साल उनकी एक फिल्म 'एक चतुर नार' रिलीज हुई। इसमें उनका नेगेटिव रोल था, जिसे काफी पसंद किया गया