फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nagarjuna Akkineni shares pictures of son Akhil Akkineni wedding to Zainab Ravdjee

Nagarjuna Akkineni: 'सपने को सच होते देखा', नागार्जुन ने बेटे अखिल-जैनब की शादी की तस्वीरें कीं शेयर, लिखा नोट

Fri, 06 Jun 2025 11:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 06 Jun 2025 11:07 PM IST
सार

Akhil Akkineni Wedding Zainab Ravdjee: अभिनेता अखिल अक्किनेनी आज जैनब रावजी के साथ विवाह बंधन में बंध चुके हैं। वहीं अब नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की शानदार तस्वीरें शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है।

विज्ञापन
Nagarjuna Akkineni shares pictures of son Akhil Akkineni wedding to Zainab Ravdjee
नागार्जुन अक्किनेनी - फोटो : X-iamnagarjuna

विस्तार

साउथ एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी के बेटे और अभिनेता अखिल अक्किनेनी ने आज (6 जून) को अक्किनेनी निवास पर जैनब रावजी के साथ शादी कर ली है। नागार्जुन ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की शानदार तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा।
विज्ञापन

 

नागार्जुन का पोस्ट
नागार्जुन अक्किनेनी ने अपने एक्स हैंडल पर बेटे अखिल की शादी की शानदार तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'अमाला और मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे प्यारे बेटे ने अपनी प्यारी जैनब से हमारे घर पर एक खूबसूरत समारोह (सुबह 3:35 बजे) में शादी कर ली है, जहां हमारा दिल रहता है। हमने प्यार, हंसी और अपने सबसे प्यारे लोगों के बीच एक सपने को सच होते देखा। हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं क्योंकि वे एक साथ इस नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। प्यार और कृतज्ञता के साथ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल और जैनब की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज सुबह 3:35 बजे हुई शादी में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों का पालन किया गया और दूल्हा-दुल्हन ने खूबसूरत हाथी दांत के परिधान पहने हुए थे। नागार्जुन ने समारोह की कुछ अनदेखी तस्वीरें प्रशंसकों को दिखाईं, जिनमें से एक अखिल द्वारा मंगलसूत्र बांधने की भी थी। तस्वीरों में अखिल के भाई, अभिनेता नागा चैतन्य भी अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ दिखाई दिए। 

यह भी पढ़ें: Thug Life Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार रही धीमी, जानिए फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed