Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mohanlal Dazzles In Germany With His Dance To Dhanushs Song Megham Karukatha Video Goes Viral

मोहनलाल ने जर्मनी में बिखेरा जलवा, धनुष के गाने ‘मेघम करुकथा’ पर किया जबरदस्त डांस; जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Sat, 27 Jun 2026 02:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 27 Jun 2026 02:04 PM IST
सार

Mohanlal: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल ने जर्मनी में हुए एक खास इवेंट को यादगार बना दिया। इस दौरान उन्होंने अपने शानदार डांस और सिंगिंग से फैंस का दिल जीत लिया। जानिए क्या कुछ रहा खास।

विज्ञापन
Mohanlal Dazzles In Germany With His Dance To Dhanushs Song Megham Karukatha Video Goes Viral
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जर्मनी में हुए इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस स्टार-स्टडेड इवेंट में मोहनलाल ने कई पॉपुलर गानों पर परफॉर्म किया, जिनमें धनुष का सुपरहिट गाना ‘मेघम करुकथा’ भी शामिल था। इस गाने पर उन्होंने एक्ट्रेस सानिया अय्यप्पन के साथ जबरदस्त डांस किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन

धनुष के गाने पर झूमे मोहनलाल
‘मेघम करुकथा’ गाना फिल्म ‘थिरुचित्रम्बलम’ का है, जिसमें धनुष और नित्या मेनन नजर आए थे। इस गाने को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है, और जब मोहनलाल ने इसे स्टेज पर रीक्रिएट किया तो लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं।

विज्ञापन
Trending Videos

सानिया और स्वासिका के साथ  किया शानदार डांस
इसके अलावा मोहनलाल ने सानिया अय्यप्पन और स्वासिका के साथ ‘इल्लुमिनाटी’ और ‘कालापक्कारा’ जैसे गानों पर भी डांस किया। इन परफॉर्मेंस के वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और फैंस उनके एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जर्मनी में छाए मोहनलाल
इवेंट का एक और खास पल तब आया जब मोहनलाल ने मशहूर सिंगर केएस चित्रा के साथ स्टेज शेयर किया। दोनों ने साथ में गाना गाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

यह खास इवेंट ‘द कम्प्लीट एक्टर मोहनलाल लाइव इन जर्मनी: बियोंड द स्क्रीन’ का हिस्सा था, जो 26 जून को जर्मनी के ओबरहाउजेन में आयोजित हुआ। इस इवेंट में कई भारतीय कलाकार शामिल हुए और भारतीय सिनेमा का जश्न मनाया गया।

सानिया ने शेयर की खास तस्वीरें
इवेंट के बाद सानिया अय्यप्पन ने अपने इंस्टाग्राम पर मोहनलाल के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने प्यार से उन्हें ‘पूकी लालेट्टन’ भी कहा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saniya (@_saniya_iyappan_)

मोहनलाल का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो मोहनलाल जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘अथिमनोहरम’ में नजर आएंगे, जो 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ मीरा जैस्मिन भी होंगी। फिल्म का निर्देशन थारुन मूर्ति ने किया है।

मोहनलाल हाल ही में ‘दृश्यम 3’ में नजर आए थे, जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया था। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed