फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   mana shankara vara prasad garu box office collection despite less screen beats prabhas the raja saab record

नौवें दिन भी चिरंजीवी की फिल्म ने की अच्छी कमाई, कम स्क्रीन के बावजूद प्रभास की 'राजा साब' को पीछे छोड़ा

Wed, 21 Jan 2026 07:02 PM IST
आकाश खरे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश खरे Updated Wed, 21 Jan 2026 07:02 PM IST
सार

Mana Shankara Vara Prasad Garu Box Office Collection: पोंगल 2026 पर रिलीज हुई चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म साथ रिलीज हुईं अन्य तेलुगु फिल्मों को पटखनी देकर त्योहार के मौके पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनी।

विज्ञापन
mana shankara vara prasad garu box office collection despite less screen beats prabhas the raja saab record
चिरंजीवी की फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ का पोस्टर - फोटो : X

विस्तार

चिरंजीवी की फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ इस पोंगल के त्योहार पर रिलीज हुई। रिलीज के वक्त इस फिल्म को कम स्क्रीन मिलीं क्योंकि इसी त्योहार के आस-पास तीन बड़े साउथ स्टार की फिल्में भी रिलीज हुईं। इन फिल्मों में प्रभास की 'द राजा साब', रवि तेजा की ‘भरता महासयुलाकु विग्न्याप्ति’ और नवीन पोलीशेट्टी की ‘अनगनगा ओका राजू’ जैसी फिल्में शामिल रहीं। 

विज्ञापन

इसके बावजूद भी चिरंजीवी स्टारर इस फिल्म ने एक अच्छी शुरुआत हासिल की और नौंवे दिन तक इसकी कमाई जारी है। बड़ी बात यह है कि कम स्क्रीन पर प्रदर्शित होने के बाद भी इसकी कमाई बाकी फिल्मों की तुलना में काफी ज्यादा है।

विज्ञापन


सिर्फ चिरंजीवी की फिल्म को मिली अच्छी ओपनिंग   
चिरंजीवी स्टारर फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ को ही त्योहार के मौके पर अच्छी ओपनिंग मिली थी। इस फिल्म ने पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। वहीं इसके साथ रिलीज हुई सुपरस्टर प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' ने पहले दिन भले ही 47 करोड़ रुपये कमाए पर गौर करने वाली बात यह है कि ये फिल्म 440 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी थी। ऐसे में इस फिल्म के लिए 47 करोड़ की ओपनिंग बेहद कम मानी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी फिल्में नहीं पार कर पाई दहाई का आंकड़ा  
वहीं बात करें रवि तेजा की फिल्म ‘भरता महासयुलाकु विग्न्याप्ति’ की तो इसने पहले दिन मात्र 2.6 करोड़ की ही कमाई की थी। जबकि, नवीन पोलीशेट्टी की फिल्म ‘अनगनगा ओका राजू’ ने 7.25 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया था।


 

‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ की नौवें दिन की कमाई
फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ 12 जनवरी यानी सोमवार को रिलीज हुई थी। वर्किंग डे होने के बावजूद पहले दिन फिल्म ने सारे शोज मिलाकर करीब 41.6 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को इसकी कमाई का ग्राफ नीचे आया। शुक्रवार को इसने एक बार फिर 20 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया। अब नौवें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

सैकनिल्क के मुताबिक तेलुगु बॉक्स आफिस पर इस फिल्म ने अब तक 171.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म करीब 245 करोड़ का कारोबार कर चुकी हैं। 

‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ का डे-वाइज कलेक्शन 

  • पहले दिन - 41.6 करोड़
  • दूसरे दिन - 18.75 करोड़
  • तीसरे दिन - 19.5 करोड़
  • चौथे दिन - 22 करोड़
  • पांचवे दिन - 19.5 करोड़
  • छठे दिन - 18.6 करोड़
  • सातवें दिन - 17.65 करोड़
  • आठवें दिन - 8 करोड़
  • नौवें दिन - 5.75 करोड़

फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ में चिरंजीवी के अलावा वेकंटेश और नयनतारा लीड रोल में हैं। इसके अलावा कैथरीन ट्रेसा, जरीना वहाब और सचिन खेड़ेकर जैसे कलाकार भी इसमें नजर आए। फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुड़ी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed