फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam producer Achani Ravi passes away at 90 Know about film maker career and personal life in the story h

दुखद: मलयालम फिल्म मेकर अचानी रवि का निधन, 90 साल की उम्र में निर्माता ने ली अंतिम सांस

Sat, 08 Jul 2023 04:45 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 08 Jul 2023 04:45 PM IST
सार

मलयालम फिल्म निर्माता अचानी रवि का शनिवार को निधन हो गया। रवि का पूरा नाम के रवींद्रनाथन नायर था। फिल्म मेकर ने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
Malayalam producer Achani Ravi passes away at 90 Know about film maker career and personal life in the story h
अचानी रवि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम फिल्म निर्माता अचानी रवि का शनिवार को निधन हो गया। रवि का पूरा नाम के रवींद्रनाथन नायर था। फिल्म मेकर ने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रवि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'अन्वेशिचु कंडेथियिला' से की थी।

विज्ञापन


इतनी फिल्मों का किया निर्माण
निर्माता की फिल्म अचानी बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई और इसके बाद उन्हें 'अचानी रवि' उपनाम मिला। फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कोल्लम पब्लिक लाइब्रेरी और सोपानम ऑडिटोरियम का निर्माण किया। रवि ने थम्पू, कुम्मट्टी और एस्थप्पन जैसी कई हिट फिल्में बनाई। अपने करियर के दौरान उन्होंने कुल 14 फिल्में बनाई है। 
विज्ञापन

Shahid Kapoor: जब करीना संग किस करते हुए वायरल हुईं थीं शाहिद की फोटोज, अभिनेता बोले- समझ ही नहीं आया कि...
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2008 में मिला सम्मान
उन्होंने जी. अरविंदन द्वारा निर्देशित फिल्म एस्थाप्पन में अभिनय भूमिका निभाई। रवि को 20 राष्ट्रीय पुरस्कारों सहित विभिन्न पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समिति, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और फिल्म विकास निगम के सदस्य के रूप में काम किया है। साल 2008 में उन्हें राज्य सरकार के प्रतिष्ठित जेसी डेनियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उनकी पत्नी उषा रवि एक पार्श्व गायिका थीं, जिन्होंने थंपू और अंबल पूवु जैसी फिल्मों में गाने गाए थे।

यह भी पढ़ें-  Saira Banu: सायरा बानो को 'साहब' संग याद आए पुराने दिन, साझा किया सलवार-कमीज से जुड़ा मजेदार किस्सा   

Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' को साइन करने से पहले विक्की के मन में थे कई संदेह, एक्टर ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed