फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   when kareena kapoor shahid kapoor kissing pictures viral actor said I was like yeh kya ho gaya

Shahid Kapoor: जब करीना संग किस करते हुए वायरल हुए थे शाहिद के फोटोज, अभिनेता बोले- समझ ही नहीं आया कि...

Sat, 08 Jul 2023 02:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 08 Jul 2023 02:35 PM IST
सार

दरअसल साल 2004 में शाहिद कपूर और करीना कपूर के किस की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। इसी पर अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
when kareena kapoor shahid kapoor kissing pictures viral actor said I was like yeh kya ho gaya
करीना कपूर-शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर हाल ही में फिल्म ब्लडी डैडी में नजर आए हैं। इस फिल्म में अपने एक्शन अवतार में अभिनेता ने एक बार फिर तारीफें लूट ली हैं। शाहिद कपूर अपने लुक्स को लेकर भी अक्सर तारीफ बटोरते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने अपनी पुराने प्यार (करीना कपूर) के बारे में बातचीत की है। दरअसल साल 2004 में शाहिद कपूर और करीना कपूर के किस की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। इसी पर अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन

जब वायरल हुईं किसिंग फोटोज
साल 2004 की बात है जब शाहिद कपूर फिल्मी दुनिया में एकदम नए-नए थे। उस दौरान जब करीना और शाहिद का रिश्ता गॉसिप का एक हॉट टॉपिक बन गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक बार करीना और शाहिद की किसिंग फोटोज छाप दी गई थीं। उस वक्त शाहिद महज 24 साल के थे। शाहिद का कहना है कि उस घटना ने अभिनेता को बहुत प्रभावित किया था। 


 इसे भी पढ़ें- Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' को साइन करने से पहले विक्की के मन में थे कई संदेह, एक्टर ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

तब मुझे लगा ये क्या हो रहा है
एक इंटरव्यू में शाहिद ने कहा, ''मैं उस वक्त बर्बाद हो गया था। क्योंकि मैं सिर्फ 24 साल का बच्चा था और मुझे लगा कि मेरी निजता पर हमला किया गया है और मैं इसके लिए कुछ नहीं कर सकता। मैं ऐसा था कि ये क्या हो गया और क्या हो रहा है। निश्चित रूप से यह आपको बहुत प्रभावित करता है। खासतौर से उस उम्र में जब आप ठीक से अपनी भावनाओं को भी नहीं जानते हैं। और जब आप किसी लड़की के साथ डेटिंग कर रहे हैं और बीच में यह होता है, तो आप बहुत प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन

2007 में खत्म जुदा हो गई थीं राहें
उन दिनों शाहिद, करीना कपूर को डेट कर रहे थे और दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। हालांकि, इस जोड़े ने 2007 में अपना रिश्ता खत्म कर दिया और तब से दोनों की राहें अलग हैं और वह शादी करके अपनी अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ गए। शाहिद ने अब मीरा राजपूत से शादी कर ली है, जबकि करीना ने सैफ अली खान से शादी कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed