फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saira banu instagram post actress shared dilip kumar liked her more in fluffy sarees than salwar kameez

Saira Banu: सायरा बानो को 'साहब' संग याद आए पुराने दिन, साझा किया सलवार-कमीज से जुड़ा मजेदार किस्सा

Sat, 08 Jul 2023 03:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 08 Jul 2023 03:40 PM IST
सार

अपने पोस्ट में सायरा बानो ने बताया कि कैसे उन्हें सलवार कमीज में देखकर दिलीप कुमार उन्हें स्कूल भेजने की बात कर रहे थे। 

विज्ञापन
saira banu instagram post actress shared dilip kumar liked her more in fluffy sarees than salwar kameez
सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सायरा बानो ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह दिवंगत एक्टर से जुड़ी पुरानी यादें शेयर करेंगी। अपने वादे को पूरा करते हुए उन्होंने दिलीप साहब की एक पुरानी फोटो शेयर की और उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया है। अपने हैंडल पर उन्होंने दिलीप कुमार की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक मजेदार घटना का जिक्र किया। अपने पोस्ट में सायरा बानो ने बताया कि कैसे उन्हें सलवार कमीज में देखकर दिलीप कुमार उन्हें स्कूल भेजने की बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


दिलीप कुमार ने कही थी यह बात
सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'साहब अक्सर ऐसे जोधपुरी कॉलर वाले शर्ट्स पर व्हाइट पहना करते थे। मैं उनसे दूसरे कलर के शर्ट्स भी पहनने के लिए कहती थी। तब वह मुझपर हंसते हुए कहते- देखो, मैंने यही कलर पहना हुआ है... पीली शर्ट, जो आपको पसंद है सायरा, लेकिन इस शर्त पर कि आपने फ्ल्फी ऑरगेंडी साड़ियां पहनने का मुझसे वादा किया है, ना कि सलवार कमीज। इसमें आपको देखकर मुझे आपको स्कूल भेजने का मन करता है।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन ज्वाइन किया था इंस्टाग्राम
बता दें कि सायरा बानो ने 7 जुलाई को दिलीप कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर इंस्टाग्राम ज्वाइन किया था। अपने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने दिलीप कुमार के साथ कई तस्वीरें शेयर कर लिखा था- 
‘सुकून-ऐ-दिल के लिए कुछ तो एहतेमाम करूं
जरा नजर जो मिले फिर उन्हें सलाम करूं
मुझे तो होश नहीं आप मशवरा दीजिए
कहां से छेडूं फसाना कहां तमाम करूं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed