L2 Empuraan: विवाद के बाद फिर से सेंसर की गई 'एल 2 एम्पुरान', जानिए कितने सीन पर चली कैंची
L2 Empuraan Censored: रिलीज के बाद एल 2 एम्पुरान के बहुत से सीन पर कई संगठनों ने आपत्ति जताई थी। अब फिल्म के निर्माताओं ने स्वेच्छा से फिल्म को फिर से सेंसर कराया है।
विस्तार
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुचर्चित फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' रिलीज होते ही विवादों के फंस गई। इस पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर देशभर के कई धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि फिल्म में कुछ वास्तविक घटनाओं और किरदारों को गलत तरीके से दिखाया गया है।
विवाद बढ़ने के बाद फिल्म की टीम ने खुद आगे आकर दोबारा सेंसर कराने का फैसला किया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म में 24 कट्स लगाने का सुझाव दिया, जिससे करीब 2 मिनट का स्क्रीन टाइम कम हो जाएगा। इन कट्स में सभी विवादित सीन, संकेत और यहां तक कि मलयालम अभिनेता और केरल से बीजेपी के इकलौते सांसद सुरेश गोपी को दिया गया थैंक्स कार्ड भी शामिल है। नई सेंसर वाली फिल्म कल या परसों से देशभर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
Amitabh Bachchan: रामनवमी पर राम कथा सुनाएंगे अमिताभ बच्चन, राम जन्मभूमि से आरती और अनुष्ठान होगा प्रसारित
'एल 2 एम्पुरान' साल 2019 की सुपरहिट फिल्म लूसिफर का सीक्वल है, जिसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पहले भाग के साथ दूसरे भाग का भी निर्देशन पृथ्वीराज ने किया है। इस हाई-बजट एक्शन फिल्म में मनोज वारियर, टोविनो थॉमस, सूरज वेंजारमूडु और अभिमन्यु सिंह जैसे सितारों ने अहम किरदार निभाए हैं।
विवादों के बावजूद 'एल 2 एम्पुरान' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। फिल्म ने भारत में अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। पांच दिनों में यह फिल्म महज 70.15 करोड़ का कलेक्शन कर सकी है।