फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kushboo Sundar Meeting With Prime Minister Narendra Modi Gave Invitation for Daughter Wedding

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं अभिनेत्री खुशबू सुंदर, बेटी की शादी का दिया निमंत्रण; साझा की तस्वीरें

Sat, 30 May 2026 02:38 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 30 May 2026 02:38 PM IST
सार

Kushboo Sundar Meeting With Prime Minister Narendra Modi: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और भाजपा नेता ने खुशबू सुंदर ने हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने वह प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची थीं। इस मुलाकात की तस्वीरें खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।  

विज्ञापन
Kushboo Sundar Meeting With Prime Minister Narendra Modi Gave Invitation for Daughter Wedding
खुशबू सुंदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया बेटी की शादी का निमंत्रण - फोटो : इंस्टाग्राम@khushsundar

विस्तार

शुक्रवार को अभिनेत्री  खुशबू  सुंदर अपने परिवार के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचीं। वह और उनका परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला। खुशबू सुंदर ने प्रधानमंत्री को अपनी बड़ी बेटी अवंतिका की शादी का कार्ड दिया। इस मुलाकात की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और एक खास कैप्शन भी लिखा। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री का आभार किया व्यक्त
खुशबू सुंदर ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो पाेस्ट की, उसमें उनका परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। सभी इस मौके पर काफी खुश दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ खुशबू ने एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, ‘दिल्ली में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात हुई। यह हमारे लिए सम्मान की बात है। मेरे पति सुंदर सी और मैंने अपनी बेटी की शादी के लिए प्रधानमंत्री जी को निमंत्रण दिया। उन्होंने भी बेटी और होने वाले दामाद को अपना आशीर्वाद दिया। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रधानमंत्री जी हमें समय दिया, इसके लिए हम बहुत बहुत आभारी हैं।’ 

विज्ञापन

फैंस और सेलेब्स ने खुशबू सुंदर की पोस्ट को लाइक किया
खुशबू सुंदर की साझा की गई पोस्ट को एक्ट्रेस कल्पना और फैंस ने लाइक किया है। साथ ही अभिनेत्री की बेटी को भी आशीर्वाद दिया है, शादी-शुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। फैंस ने भी हार्ट इमोजी शेयर करते हुए खुशबू की इंस्टाग्राम पोस्ट को पसंद किया है। 

Kushboo Sundar Meeting With Prime Minister Narendra Modi Gave Invitation for Daughter Wedding
खुशबू सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushsundar
वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं खुशबू सुंदर 
अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2024 की उन्होंने एक तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘अरनमनई 4’ थी। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण अपने बैनर अवनि सिनेमैक्स के तहत किया था। इसके अलावा वह 2025 की तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘नेसिप्पाया’ में भी नजर आई थीं। अभिनय के साथ-साथ खुशबू राजनीति में भी सक्रिय हैं और वर्तमान में भाजपा से जुड़ी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed