फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   kubera release date to announce on diwali 2024 makers prepared promo video of dhanush rashmika mandanna film

Kubera: इस दिन उठेगा 'कुबेर' की रिलीज डेट से पर्दा, निर्माताओं ने खास एलान के लिए तैयार किया प्रोमो वीडियो

Sat, 26 Oct 2024 12:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 26 Oct 2024 12:51 PM IST
सार

'कुबेर' फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अब जल्द ही इसकी रिलीज की तारीख का खुलासा हो सकता है, जिसके बारे मनाया अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
kubera release date to announce on diwali 2024 makers prepared promo video of dhanush rashmika mandanna film
कुबेर - फोटो : एक्स: @SVCLLP

विस्तार

साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों 'कुबेर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित 'कुबेर' धनुष और सुपरस्टार नागार्जुन के बीच पहला सहयोग है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य नायिका की भूमिका में हैं। वहीं अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जो इसकी रिलीज डेट को लेकर है।

विज्ञापन

इस दिन सामने आएगा बड़ा अपडेट
फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म को लेकर ताजा खबर यह है कि 'कुबेर' की रिलीज की तारीख की घोषणा अगले सप्ताहांत, दिवाली 2024 पर की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने घोषणा के लिए एक खास प्रोमो तैयार किया है।
Ananya Panday: सारा ने अनन्या को क्यों बुलाया 'ए गर्ल'? साझा किया स्कूल का दिलचस्प किस्सा, बोलीं- मैं डरती थी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में धनुष का किरदार
फिल्म में धनुष के किरदार की बात करें तो कुबेर में धनुष एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं, जो एक बेघर व्यक्ति के रूप में शुरू होता है, लेकिन अंततः एक शक्तिशाली माफिया सरगना बन जाता है। रश्मिका और धनुष के साथ फिल्म में अक्किनेनी नागार्जुन, संदीप किशन,  जिम सर्भ और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नागार्जुन एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा सकते हैं।
Kaithi 2: 'कैथी 2' के लिए तैयार लोकेश कनगराज, कार्ति के साथ तस्वीर साझा कर दिया फिल्म के सीक्वल पर अपडेट

विज्ञापन

शेखर-धनुष की पहली फिल्म
सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित 'कुबेर' में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। प्रोडक्शन डिजाइनर रामकृष्ण सब्बानी और मोनिका निगोत्रे तकनीकी दल का हिस्सा हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'कुबेर' शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म है।
Raanti Teaser: खतरनाक है मराठी फिल्म 'रान्टी' का टीजर, देखकर कहेंगे, 'किल' तो कुछ भी नहीं

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed