Raanti Teaser: खतरनाक है मराठी फिल्म 'रान्टी' का टीजर, देखकर कहेंगे, 'किल' तो कुछ भी नहीं
'लाल लाल खून और लाखों गुनाह... डेंजर हूं मैं, क्या समझ रहा है तू?' परदे पर फिल्म शुरू होने से पहले ही अगर इस तरह की चेतावनी मिले तो आगे की फिल्म का सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है। मराठी फिल्म 'रान्टी' कुछ ऐसी ही है। इसका टीजर देखकर यह संकेत मिल चुका है।
विस्तार
इस साल आई फिल्म 'किल' में हिंसक दृश्य कूट-कूटकर भरे गए। एक्शन, मारधाड़ और खून-खराबे वाले दृश्यों को लेकर इसकी खूब चर्चा रही। अब इससे भी एक कदम आगे की एक फिल्म आ रही है। हालांकि, यह मराठी फिल्म है और नाम है, 'रान्टी'। शरद केलकर अभिनीत इस फिल्म का टीजर जारी हो चुका है, जिसे संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया है।
दमदार है ये मराठी फिल्म
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'फिल्म 'रान्टी' का आधिकारिक टीजर। इस दशक में रिलीज हुई यह मराठी सिनेमा की सबसे दमदार फिल्म है'। टीजर में शरद केलकर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। मारधाड़ इतनी है कि सब एक-दूसरे का खून बहाते नजर आ रहे हैं।
नवंबर में रिलीज होगी फिल्म
शरद केलकर ने भी फिल्म का टीजर जारी किया है और कैप्शन में लिखा है, 'लाल लाल खून और लाखों गुनाह... डेंजर हूं मैं, क्या समझ रहा है तू?' टीजर में दिखाया गया है कि यह पातालपुर की कहानी है। जहां का सिर्फ एक ही नियम है, 'मारना या मर जाना'। इस फिल्म का निर्देशन समित कक्कड़ ने किया है। फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
Kaithi 2: 'कैथी 2' के लिए तैयार लोकेश कनगराज, कार्ति के साथ तस्वीर साझा कर दिया फिल्म के सीक्वल पर अपडेट
फिल्म का टीजर दर्शकों को पसंद आया है और सोशल मीडिया पर वे प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'टीजर तो धांसू है और साफ पता चल रहा है कि ये जरूर देखे जाने लायक फिल्म है'। एक यूजर ने लिखा, 'एक्शन पैक गैंगस्टर फिल्म है। फिल्म की कहानी भी टीजर जितनी धांसू होनी चाहिए'। वहीं, कुछ लोग शरद के एक्शन की तारीफ करते दिख रहे हैं।
Ananya Panday: सारा ने अनन्या को क्यों बुलाया 'ए गर्ल'? साझा किया स्कूल का दिलचस्प किस्सा, बोलीं- मैं डरती थी