{"_id":"64ad64937a91e52e670d8f93","slug":"kanal-kannan-stunt-choreographer-arrested-offending-religious-sentiments-remanded-to-judicial-custody-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanal Kannan: धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार हुए कनल कन्नन, न्यायिक हिरासत में भेजे गए एक्टर","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kanal Kannan: धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार हुए कनल कन्नन, न्यायिक हिरासत में भेजे गए एक्टर
Tue, 11 Jul 2023 07:52 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Tue, 11 Jul 2023 07:52 PM IST
सार
आरएसएस से संबद्ध हिंदू मुन्नानी की कला और संस्कृति शाखा के चीफ कनल कन्नन को कन्याकुमारी जिला पुलिस ने 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कनल कन्नन
- फोटो : social media
विस्तार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस ने मंगलवार को तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट कॉरियोग्राफर कनल कन्नन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल, कनल कन्नन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
वीडियो किया पोस्ट
आरएसएस से संबद्ध हिंदू मुन्नानी की कला और संस्कृति शाखा के चीफ कनल कन्नन को कन्याकुमारी जिला पुलिस ने 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल, कनल कन्नन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया था, जिसमें एक विदेशी व्यक्ति को पादरी की तरह कपड़े पहने एक महिला के साथ नाचते हुए देखा गया था। इस वीडियो पर कॉरियोग्राफर के कमेंट ने लोगों को भड़का दिया।
विज्ञापन
Aayush Sharma: हिमाचल में वर्षा प्रभावित लोगों के लिए आगे आए आयुष शर्मा, बोले- मैं हर तरह से मदद करने को तैयार
विज्ञापन
धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कन्नन ने लिखा, 'यह विदेशी धार्मिक संस्कृति है।' उन्हें कन्याकुमारी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था और बाद अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया। हिंदू कार्यकर्ताओं ने कनल कन्नन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई।
Sanjeeda Shaikh: आमिर से तलाक के बाद हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं संजीदा शेख? जानें क्या है माजरा
कनल ने पुलिस पर लगाया आरोप
हिंदू कार्यकर्ताओं के इस आरोप पर कि कनल कन्नन को पुलिस द्वारा तलब किया गया था। पुलिस पर कन्नन ने आरोप लगाया कि डीएमके पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के नाम पर घंटों तक हिरासत में रखा। कनल कन्नन के इस आरोप को कन्याकुमारी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गलत बताया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनके पास वीडियो हैं, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कनल के साथ कानून के मुताबिक बर्ताव किया गया।
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक ने कसी कमर, लंदन में इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग