संजीदा शेख, छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं। 'कयामत' और ' इश्क का रंग सफेद' जैसे हिट टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं संजीदा शेख की गिनती टीवी की बोल्ड एक्ट्रेसेस में की जाती हैं। वह न केवल अपने काम के चलते बल्कि अपने बोल्ड लुक्स के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आज उनके चर्चा में आने की वजह न तो उनका कोई सीरियल है न ही कोई सोशल मीडिया पोस्ट, अभिनेत्री आज अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर खबरों में हैं। दरअसल, बॉलीवुड गलियारों में अफवाहें हैं कि संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे एक-दूसरे से इश्क फरमा रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा..
Sanjeeda Shaikh: आमिर से तलाक के बाद हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं संजीदा शेख? जानें क्या है माजरा
अभिनेत्री संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे अपने कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में कपल के बीच पक रही रोमांस की खिचड़ी को लेकर दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन और संजीदा की कुछ तस्वीरें जंगल में आग की तरह फैल रही हैं, जिन्हें देख सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि छुट्टियां दोनों साथ में बिता रहे हैं। हालांकि, दोनों कलाकारों ने इन अफवाहों पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है और वे चुप्पी साधे हुए हैं।
पिछले महीने दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जंगल सफारी की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। दोनों की इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स ने इन फोटोज में कुछ समानताएं देखी। चील की तरह तेज आंखें रखने वाले नेटिजन्स ने नोटिस किया कि तस्वीरों का बैकग्राउंड और जिस जीप में वे अलग-अलग बैठे थे, वह एक ही है। संजीदा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में वह अपनी बेटी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
Gajraj Rao: '25 साल तक संघर्ष किया, भूखा सोया, गालियां सुनीं', फीस कम करने से इनकार करने पर गजराज की दोटूक
हालांकि खुद को प्राइवेट पर्सन कहने वाले हर्षवर्धन ने संजीदा के साथ अपने कथित अफेयर के बारे में बात करने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने एक मीडिया संस्थान से कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी पर हो रही बातों को लेकर जरा भी चिंतित नहीं हैं। अभिनेता ने कहा, 'पत्रकार मेरे बारे में कुछ भी लिख सकते हैं। जब भी मैं उन्हें देखूंगा तो मैं उन्हें गले लगा लूंगा।'
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक ने कसी कमर, लंदन में इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग
बता दें, हर्षवर्धन को डेट करने से पहले संजीदा शेख ने आमिर अली से शादी रचाई थी। दोनों साल 2007 में सीरियल 'क्या दिल में है' की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। वर्षों तक डेटिंग करने के बाद संजीदा और आमिर अली ने 2012 में शादी रचाई थी। उनकी एक बेटी आयरा है जिसका उन्होंने सरोगेसी के जरिए स्वागत किया था। हालांकि, शादी ने नौ साल बाद आमिर अली और संजीदा ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया।