फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aayush Sharma salman khan brother in law to Help people Affected By Rain in Himachal Pradesh Pray For Hometown

Aayush Sharma: हिमाचल में वर्षा प्रभावित लोगों के लिए आगे आए आयुष शर्मा, बोले- मैं हर तरह से मदद करने को तैयार

Tue, 11 Jul 2023 07:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 11 Jul 2023 07:07 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

विज्ञापन
Aayush Sharma salman khan brother in law to Help people Affected By Rain in Himachal Pradesh Pray For Hometown
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस समय पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश कोहराम मचा रही है। पहाड़ों पर जहां यह छुट्टियों का समय लोगों के लिए मौज-मस्ती लेकर आता था, वहीं इन दिनों हो रही भारी बारिश वहां रहने वाले लोगों के साथ ही टूरिस्ट को भी डरा रही है। सभी नदियां उफान पर हैं और लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे में राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी बारिश की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जहां कुछ दिन पहले कंगना रणौत ने लोगों को हिदायत दी थी, वहीं अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

विज्ञापन

Aayush Sharma salman khan brother in law to Help people Affected By Rain in Himachal Pradesh Pray For Hometown
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया। हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ दिनों से बारिश से बेहाल है। भारी बारिश के कारण पिछले 48 घंटों में उत्तर भारतीय राज्य में 70 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को अगले 24 घंटों के लिए हमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Gajraj Rao: '25 साल तक संघर्ष किया, भूखा सोया, गालियां सुनीं', फीस कम करने से इनकार करने पर गजराज की दोटूक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Aayush Sharma salman khan brother in law to Help people Affected By Rain in Himachal Pradesh Pray For Hometown
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में आयुष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'लगातार पड़ रही बारिश ने हिमाचल प्रदेश में बहुत तबाही मचाई है, मैं प्रार्थना करता हूं कि हर कोई सुरक्षित हो। मैं लोगों से अनुरोध करना चाहता हूं कि अगर किसी को सरकार से या किसी से भी कोई मदद की जरूरत है तो मुझसे संपर्क करने में जरा भी संकोच न करें, सुरक्षित रहें। जय हिमाचल।'

विज्ञापन

Aayush Sharma salman khan brother in law to Help people Affected By Rain in Himachal Pradesh Pray For Hometown
आयुष शर्मा - फोटो : Instagram

बता दें, आयुष पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सुखराम शर्मा और विधायक अनिल शर्मा के परिवार से आते हैं। आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस समय अभिनेता अपनी एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'रुस्लान' के लिए तैयारी कर रहे हैं, जो बॉलीवुड में उनकी चौथी फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ पूर्व मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2015, सुश्री मिश्रा नजर आएंगी। कात्यायन शिवपुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।  
Sanjeeda Shaikh: आमिर से तलाक के बाद हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं संजीदा शेख? जानें क्या है माजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed