फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jigarthanda Double X Teaser Out Raghava Lawrence and S J Suryah enter the Karthik Subbaraj universe

Jigarthanda Double X teaser: एक्शन से भरपूर कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म का टीजर रिलीज, दिवाली पर करेगी धमाका

Mon, 11 Sep 2023 09:00 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 11 Sep 2023 09:00 PM IST
सार

एस जे सूर्या और राघव लॉरेंस की फिल्म 'जिगरठंडा डबल एक्स' एक्स का शानदार टीजर रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
Jigarthanda Double X Teaser Out Raghava Lawrence and S J Suryah enter the Karthik Subbaraj universe
जिगरठंडा डबल एक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एस जे सूर्या और राघव लॉरेंस की फिल्म 'जिगरठंडा डबल एक्स' एक्स का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में फिल्म के दमदार विजुअलाइजेशन की झलक नजर आती है। जिसे देखकर ये भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की स्टोरी लाइन तो रोमांचक होगी ही साथ ही फिल्म का एक्शन और डायलॉग भी बेहद दमदार होने वाले हैं।

विज्ञापन


टीजर में पहले एस जे सूर्या नजर आते हैं और फिर होती है राघव लॉरेंस की जबरदस्त एंट्री। दोनों की एंट्री पर टीजर में ही जोरदार बिल्डअप दिया गया है। टीजर देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक फिल्म मेकर और गैंगस्टर की कहानी है। फिल्म में एस जे सूर्या एक फिल्ममेकर के रोल में हैं और राघव लॉरेंस एक गैंगस्टर बने दिखाई देंगे। 
विज्ञापन


दिखेगा 2014 के आगे का सफर 
फिल्म का सफर वर्ष 2014 में 'जिगरठंडा' से शुरू हुआ था। वहीं, यह कहानी अब हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर 'जिगरठंडा डबल एक्स' से दर्शकों का मनोरंजन करने पर्दे पर आने वाली है। इसको लेकर फिल्म के मेकर्स और स्टार कास्ट सब खासे एक्साइटेड हैं। नई फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पुरानी फिल्म की कहानी छूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि, राघव लॉरेंस और एस जे सूर्या अभिनीत एक्शन ड्रामा 'जिगरठंडा डबल एक्स' दीवाली के मौके पर रिलीज तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने कहा था, 'मुझे खुशी है कि हम जिगरठंडा डबल एक्स की रिलीज की तारीख दिवाली 2023 तय करने में सक्षम हैं। यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके पहले भाग जिगरठंडा को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म अपने प्रीक्वल की योग्य उत्तराधिकारी होगी।'

यह भी पढ़ें: 'थैंक यू फॉर कमिंग' के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए TIFF में पहुंचेंगे अनिल कपूर, अभिनेता ने जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed