फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Huma Qureshi comes to watch first day first show in Mumbai video goes viral

टॉक्सिक: अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला शो देखने पहुंचीं हुमा कुरैशी, सिनेमाघर में जाने से पहले किया यह काम

Wed, 26 Aug 2026 11:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 26 Aug 2026 11:58 AM IST
सार

Toxic: फिल्म 'टॉक्सिक' के पहले दिन पहले शो को देखने वालों में हुमा कुरैशी का नाम भी शामिल हो गया है। वह आज मुंबई के एक सिनेमाघर के बाहर सुबह-सुबह नजर आईं।

विज्ञापन
Huma Qureshi comes to watch first day first show in Mumbai video goes viral
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक 'टॉक्सिक' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले दिन पहला शो देखने के लिए कई दर्शक उत्साहित नजर आए। कई दर्शक ढोल-तमाशों के साथ सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए पहुंचे। इस बीच हुमा कुरैशी भी अपनी फिल्म देखने के लिए मुंबई के एक सिनेमाघर पहुंचीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हुमा कुरैशी अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला शो देखने के लिए मुंबई के एक सिनेमाघर में पहुंचीं। 
  • विज्ञापन
  • सिनेमाघर में जाने से पहले उन्होंने काली और सफेद ड्रेस में कैमरे के सामने पोज दिए। 
  • उन्होंने काले चश्मे से अपने लुक को पूरा किया।
  • इस दौरान वह काफी खुश और उत्साहित दिखीं।

Huma Qureshi comes to watch first day first show in Mumbai video goes viral
हुमा कुरैशी - फोटो : एक्स
'टॉक्सिक' में हुमा का किरदार
आपको बता दें कि हुमा कुरैशी ने फिल्म 'फिल्म' टॉक्सिक में एलिजाबेथ का किरदार निभाया है। बताया जाता है कि यह किरदार शांत और शालीन है। उनके अलावा फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और नयनतारा हैं। इसे गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है।

टॉक्सिक पब्लिक रिव्यू: तीन घंटे की फिल्म सजा या मजा? ‘टॉक्सिक’ देखकर क्या बोले दर्शक; यश के लिए कह डाली यह बात

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म देखकर कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स को फिल्म बोर लगी है, तो वहीं कुछ यूजर्स ने बताया है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।
एक यूजर ने फिल्म को 'सीधे-सीधे टॉर्चर' बताया और कहा कि यह अनुभव 90 मिनट का ट्रेलर देखने जैसा था। फिल्म एक सीन से दूसरे सीन तक बहुत धीमी गति से आगे बढ़ती है।
वहीं एक दूसरे यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा 'डार्क, रॉ और कभी न भूलने वाला। 'टॉक्सिक' में यश का अंदाज एकदम अलग लेवल का है। एक ऐसा विजुअल और साउंड का जबरदस्त अनुभव जो बड़े पर्दे पर ही देखा जाना चाहिए। जबरदस्त क्रेज।'

Huma Qureshi comes to watch first day first show in Mumbai video goes viral
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamhumaq
फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में
'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म के जरिए यश चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं।
यश की आखिरी रिलीज फिल्म 2022 में आई 'केजीएफ 2' थी।

हुमा कुरैशी का वर्कफ्रंट
हुमा कुरैशी के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'पूजा मेरी जान' का हिस्सा होंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'गुलाबी' का भी हिस्सा होंगी। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर पाई थी। 'टॉक्सिक' से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed