फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yash Toxic Gets Thumbs Down From K Annamalai showing women vulgar

'महिलाओं के लिए हो रहे काम पर पानी फिर जाता है', 'टॉक्सिक' में कामुकता और नफरत दिखाए जाने पर भड़के अन्नामलाई

Fri, 28 Aug 2026 02:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Aug 2026 02:34 PM IST
सार

Toxic: फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर 'वी द लीडर्स' के फाउंडर के. अन्नामलाई ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस फिल्म को सर्टिफिकेट देने के लिए सीबीएफसी की आलोचना की है।

विज्ञापन
Yash Toxic Gets Thumbs Down From K Annamalai showing women vulgar
टॉक्सिक, अन्नामलाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज के एक दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। कई बड़े स्टार्स वाली इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म पर महिलाओं को बहुत ज्यादा कामुक अंदाज में दिखाने का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि महिलाओं के प्रति नफरत या भेदभाव वाली सोच दिखाया गया है।
विज्ञापन

Yash Toxic Gets Thumbs Down From K Annamalai showing women vulgar
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X
क्या बोले अन्नामलाई
पूर्व भाजपा नेता और 'वी द लीडर्स' के फाउंडर के. अन्नामलाई ने फिल्म में महिलाओं के प्रति नफरत वाली सोच दिखाने पर इसकी आलोचना की है। उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन पर भी कड़ा हमला किया है और फिल्म को मंजूरी देने पर सवाल उठाए हैं।
पूर्व आईपीएस अफसर से नेता बने अन्नामलाई ने कहा...
  • नियम सख्त होने चाहिए। 
  • सेंसर बोर्ड को यह तय करने के लिए कड़े फैसले लेने चाहिए कि कौन से सीन दिखाए जा सकते हैं, भले ही फिल्म में बड़े स्टार्स हों।
  • अगर बच्चे ऐसी फिल्में देखते हैं, जिनमें महिलाओं को एक खास नजरिए से दिखाया जाता है, तो इसका बुरा असर पड़ेगा।
  • फिल्म ने पहले ही दिन 104 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • वे महिलाओं को एक खास तरह से दिखाते हैं। 
  • अगर हम बच्चों को रोज ऐसी फिल्में दिखाएंगे, तो इस देश में महिलाओं का क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

Yash Toxic Gets Thumbs Down From K Annamalai showing women vulgar
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
फिल्मों का असर पड़ता है
अन्नामलाई ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्मों में महिलाओं को गलत तरीके से दिखाने से महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर हो रहे काम पर पानी फिर जाता है। नेता ने फिल्म को मंजूरी देने के लिए सेंसर बोर्ड की आलोचना की।
उन्होंने कहा 'हम हर शहर और कॉलेज में जाकर महिलाओं की सुरक्षा पर बात करते हैं। मगर सेंसर बोर्ड इसे मंजूरी दे देता है। क्या फिल्म महिलाओं को सही सम्मान देती है? नहीं। फिल्मों में बहुत कुछ होता है और उसका आप पर असर पड़ता है।'
विज्ञापन

Yash Toxic Gets Thumbs Down From K Annamalai showing women vulgar
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
महिलाओं को लेकर क्या बोले यश?
हैदराबाद में 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में, यश ने फिल्म में महिलाओं को दिखाए जाने के तरीके पर हो रही आलोचना का जवाब दिया और डायरेक्टर गीतू मोहनदास का बचाव किया।
उन्होंने कहा 'हो सकता है कि वे कहें या इसे स्वीकार न करें, लेकिन बात यह है कि हर कोई आपको देखेगा। मुझे मेरे पैसे के लिए सम्मान नहीं मिलता, मुझे मेरे काम के लिए सम्मान मिलता है। मुझे पता है कि निर्देशक यह साबित करेंगी कि हर महिला और हर लड़की हर तरह की स्थिति का सामना कर सकती है, अपने विचार और नजरिया रख सकती है और इस समाज में सफल हो सकती है।'

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में यश डबल रोल में हैं। उनके साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed