फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   The announcement Of Drishyam 4 Has Sparked A Flood Of Memes On The Internet

‘दृश्यम 4’ के ऐलान से इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स बोले- हमें गिरफ्तार कर लो और कहानी खत्म करो!

Thu, 27 Aug 2026 04:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 27 Aug 2026 04:25 PM IST
सार

Drishyam 4: मोहनलाल की पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का चौथा पार्ट अनाउंस हो चुका है। जैसे ही ‘दृश्यम 4’ का ऐलान हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों ने मीम्स की बाढ़ ला दी। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
The announcement Of Drishyam 4 Has Sparked A Flood Of Memes On The Internet
‘दृश्यम 4’ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘दृश्यम’ का चौथा पार्ट अनाउंस होने के बाद जहां कुछ फैंस एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में मोहनलाल को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, वहीं कुछ लोग अब इस लंबे समय से चले आ रहे मर्डर मिस्ट्री केस से थक चुके हैं। इस वजह से कई यूजर्स ने अनाउंसमेंट वाली पोस्ट पर कई मीम्स शेयर किए हैं। 

विज्ञापन

‘हमें गिरफ्तार कर लो’ वाला मीम हुआ वायरल
अब ‘दृश्यम 4’ के ऐलान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी कहानी को लेकर खूब मजे लिए। एक यूजर ने तो केरल पुलिस, मोहनलाल और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन को टैग करते हुए लिखा कि ‘मैंने उस आदमी को मारा है, मुझे गिरफ्तार कर लो।’

विज्ञापन

एक अन्य मीम में वरुण का कंकाल जॉर्जकुट्टी के परिवार से बात करता हुआ नजर आया। इस मीम के जरिए लोगों ने मजाक किया कि यह केस इतने लंबे समय से चल रहा है कि अब तो कंकाल भी जवाब मांग रहा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस अब कहानी खत्म करो भाई 
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- ‘भाई अब छोड़ दो।’ वहीं एक और यूजर ने मजाक में ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी को ‘प्रधानमंत्री अजय देवगन रोजगार योजना’ बता दिया। यह मजाक हिंदी ‘दृश्यम’ फिल्मों में अजय देवगन की मौजूदगी और लगातार बढ़ती फ्रेंचाइजी को लेकर था।

एक यूजर ने तो केरल पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि उसने कभी फर्जी एनकाउंटर का समर्थन नहीं किया, लेकिन अब जॉर्जकुट्टी का एनकाउंटर कर इस कहानी को खत्म कर देना चाहिए।

The announcement Of Drishyam 4 Has Sparked A Flood Of Memes On The Internet
फिल्म 'दृश्यम 3' - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होगी ‘दृश्यम 4’ की कहानी?
‘दृश्यम 4’ मलयालम की चर्चित थ्रिलर फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म होगी। इसमें मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आएंगे। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम’ से हुई थी, जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया था।

ये भी पढ़ें- टॉक्सिक: खराब एडिटिंग और बिखरी हुई स्टोरी लाइन, क्या इन 7 वजहों से कमजोर पड़ी यश की 'टॉक्सिक'?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed