फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Hansika Motwani Sohail Kathuria Pre Wedding Event Sufi Night Video Went Viral on Internet

Hansika Motwani Pre Wedding: शादी से पहले होने वाले पति संग जमकर थिरकीं हंसिका मोटवानी, वीडियो वायरल

Sat, 03 Dec 2022 10:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 03 Dec 2022 10:13 PM IST
सार

वीडियो में हंसिका अपने होने वाले पति सोहेल कथुरिया के साथ जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। इसके अलावा दूसरे वीडियो में यह कपल एक साथ पोज देते हुए भी दिख रहा है। दोनों को मैचिंग आउटफिट में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Hansika Motwani Sohail Kathuria Pre Wedding Event Sufi Night Video Went Viral on Internet
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथुरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। एक्ट्रेस के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। बीते दिन यानी शुक्रवार (2 दिसंबर)  को इस कपल का संगीत था, जिसमें सूफी नाइट का आयोजन किया गया था। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन

Shahrukh and Priyanka: शाहरुख ने तुझे देखा तो... गाया तो ताली बजाने लगीं प्रियंका, यूजर्स बोले- दुश्मनी खत्म?

विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो में हंसिका अपने होने वाले पति सोहेल कथुरिया के साथ जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। इसके अलावा दूसरे वीडियो में यह कपल एक साथ पोज देते हुए भी दिख रहा है। वीडियो में दोनों को मैचिंग आउटफिट में देखा जा सकता है।  बता देंं कि इसी साल नवंबर में मुंबई बेस्ड बिजनैसमैन सोहेल ने हंसिका को पेरिस के एफिल टावर के सामने प्रपोज किया था। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल पर जमकर वायरल भी हुए थे। हंसिका ने भी प्रोपोजल वाली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'अभी और हमेशा के लिए...'
Sonam Kapoor: दुबई जाने से पहले सोनम ने अपने इस 'करीबी' को किया याद, बोलीं- बेहद नर्वस हूं

View this post on Instagram

A post shared by hansika💕 (@ihansika_addicted)


View this post on Instagram

A post shared by hansika💕 (@ihansika_addicted)

विज्ञापन

गौरतलब है कि हंसिका मोटवाली तमिल,  तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत बतौर बाल कलाकार साल 2001 में 'देस में निकला होगा चांद' शो से की थी। टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से वह घर-घर में फेमस हो गई थीं। बाद में वह ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'कोई मिल गया' में भी दिखी थीं। हिंदी फिल्मों में बौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने 'आपका सुरूर' से शुरुआत की थी। फिल्म में वह हिमेश रेशमिया की को-स्टार थीं। साउथ की फिल्मों की बात करें तो वह अब तक देसमुदुरु, कंदिरेगा, मस्का, कांत्री, अरनमनै, विलेन, सिंगम II, देनिकैना रेडी और उइरे उइरे जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुकी हैं। 
Photos Of The Day: रश्मि देसाई का हॉट अवतार और मोनालिसा की कातिल अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed