जेलर 2: दुनियाभर में करोड़ों कमा रही रजनीकांत की फिल्म, फिर क्यों निराश हैं कनाडाई फैंस? सामने आई यह बड़ी वजह
Jailer 2 Not Released In Canada: फिल्म 'जेलर 2' ने दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हर जगह रिलीज होने के बाद भी फिल्म कनाडा के ‘यार्क सिनेमा’ में रिलीज नहीं हो सकी। इसकी जानकारी सिनेमा चेन ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
विस्तार
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' दुनियाभर में तगड़ी कमाई कर रही है। मगर कनाडा के एक थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है। वहां के यॉर्क सिनेमाज में दर्शक रजनी का जादू नहीं देख पाए। जानें क्यों रोकी गई फिल्म
क्या थी फिल्म रोकने की वजह?
फिल्म 'जेलर 2' की स्कीनिंग कनाडा स्थित यॉर्क सिनेमाज में रोक दी गई। यह जानकारी यॉर्क सिनेमाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी। साथ ही, इसके पीछे की वजह भी स्पष्ट की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि बुधवार, 21 अक्टूबर से यॉर्क सिनेमाज में ‘जेलर 2’ की स्क्रीनिंग नहीं की जाएगी। मौजूदा परिस्थितियां हमारे नियंत्रण से बाहर हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए उत्तरी अमेरिकी डिस्ट्रीब्यूटर्स श्लोका एंटरटेनमेंट्स और प्रत्यंगिरा सिनेमाज की ओर से केडीएम उपलब्ध कराया जाना था। इसके अलावा, प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स से जरूरी मंजूरी भी मिलनी थी, लेकिन तमाम भुगतान पूरे किए जाने के बावजूद अब तक ये औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई हैं। ऐसे में तकनीकी कारणों से फिल्म की स्क्रीनिंग जारी रखना संभव नहीं है।’
दर्शकों को दिया संदेश
आगे अपनी पोस्टमें यॉर्क सिनेमाज ने दर्शकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए माफी भी मांगी। प्रबंधन ने कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग जारी रखने के लिए उनकी ओर से हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सिनेमाज ने दर्शकों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगते हुए उनके निरंतर सहयोग, समर्थन और धैर्य के लिए आभार व्यक्त किया।
500 करोड़ पार पहुंची फिल्म की कमाई
- फिल्म ‘जेलर 2’ ने पहले दिन भारत में 59.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को 45.55 करोड़ रुपए की कमाई की।
- फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 287.80 करोड़ रुपए हो गया है।
- इस तरह फिल्म ने दुनियाभर में 541 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।
- फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है।