फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Golden Globe Awards 2023 RRR Natu Natu won best original song users express happiness social media Rajamouli

Golden Globe Awards 2023: 'नाटू नाटू' को अवॉर्ड मिलने पर यूजर्स खुश, बोले- यह तो गर्व का मौका

Wed, 11 Jan 2023 01:50 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 01:50 PM IST
सार

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के 80वें संस्करण में फिल्म आरआरआर के 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजनल गाने का अवॉर्ड मिलने पर भारतीय यूजर्स ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व का मौका है। सभी यूजर्स लगातार आरआरआर की पूरी टीम को बधाई देते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Golden Globe Awards 2023 RRR Natu Natu won best original song users express happiness social media Rajamouli
RRR - फोटो : social media

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री की साल 2022 की सबसे धमाकेदार फिल्म आरआरआर लगातार सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म की तारीफ हो रही है। फिल्म के नाम अब तक कई खिताब हो चुके हैं। यहां तक कि आरआरआर फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट की गई है। दरअसल, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका के कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन में हुआ। इस दौरान आरआरआर के 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजनल गाने का अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन

Golden Globe Awards 2023 RRR Natu Natu won best original song users express happiness social media Rajamouli
RRR - फोटो : social media

यूजर्स ने लगाई कमेंट्स की झड़ी
इस कामयाबी के बाद फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन ने खुशी जाहिर की। इसे लेकर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा की गई। उन्होंने लिखा, 'आपके सॉन्ग 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए हार्दिक बधाई।' गोल्डन ग्लोब के इस पोस्ट के बाद प्रशंसकों के कमेंट्स की झड़ी लग गई। फैंस इस अवॉर्ड के बाद बेहद खुश नजर आए। 

यह भी पढ़ें- Ajith Kumar:  थुनिवु एक्टर अजीत कुमार के फैन ने लॉरी से लगाई छलांग, वजह जान रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

Golden Globe Awards 2023 RRR Natu Natu won best original song users express happiness social media Rajamouli
Users reaction on Twitter - फोटो : social media

यूजर्स बोले- भारत के लिए गर्व का मौका
एक यूजर ने लिखा, 'टीम आरआरआर और एमएम कीरावानी को इस अवॉर्ड के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।' दूसरे यूजर ने स्टीकर पोस्ट किया, 'हम जीत गए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नाटू-नाटू सॉन्ग वेल डिजर्व गाना है इस अवॉर्ड के लिए। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हुआ। पूरी टीम को सफलता के लिए बधाई हो।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा- डिजर्विंग।  कई यूजर्स ने कहा कि यह पूरे भारत के लिए गर्व का मौका है। साउथ सिनेमा पूरे भारत को गर्व महसूस करा रहा है। वहीं, बॉलीवुड सिर्फ विमल पान मसाला और फिल्म फेयर अवॉर्ड जीत रहे हैं। इस यूजर ने बॉलीवुड पर तंज कसा और साउथ सिनेमा की तारीफ की। 

यह भी पढ़ें- एथनिक ड्रेस में हॉटनेस का तड़का लगाती हैं आम्रपाली दुबे

विज्ञापन

Golden Globe Awards 2023 RRR Natu Natu won best original song users express happiness social media Rajamouli
M M Keeravani - फोटो : social media

एम एम कीरावानी ने गाया 'नाटू नाटू'
बता दें कि साल 2023 के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह के लिए नामांकनों की घोषणा बीते साल 12 दिसंबर साल 2022 में हो गई थी। नाटू नाटू सॉन्ग के सिंगर एम एम कीरावानी हैं। वहीं, इस इवेंट में एसएस राजामौली,जूनियर एनटीआर और रामचरण हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।  फिल्म ने बीते साल वैश्विक स्तर पर 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed