GOAT: विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का तीसरा गाना 'स्पार्क' रिलीज, थिरकने पर मजबूर कर देंगे बीट्स
दलपति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का तीसरा गाना 'स्पार्क' रिलीज हो गया है। जोशीले ट्रैक में दलपति विजय और मीनाक्षी चौधरी के डांस मूव्स देखते ही बन रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दलपति विजय की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के सिनेमाघरों में रिलीज होने में 35 दिन से भी कम समय बचा है। आगामी साइंस-फाई एक्शन फिल्म के निर्माता कई नए अपडेट के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। हालांकि टीम ने अभी तक शूटिंग पूरी नहीं की है, लेकिन फिल्म के लिए संगीतमय प्रचार शुरू हो गया है। इसी कड़ी में विजय के प्रशंसकों को एक और बड़ा तोहफा मिला है। फिल्म का तीसरा गाना रिलीज हो गया है।
'स्पार्क' गाना रिलीज
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के तीसरे गाने का शीर्षक 'स्पार्क' है। इसमें दलपति विजय और मीनाक्षी चौधरी की शानदार केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। युवान शंकर राजा द्वारा रचित इस गाने में युवान और वृषा बालू ने अपनी आवाज दी है। इस जोशीले ट्रैक को दर्शक और प्रशंसक काफी सराह रहे हैं। वहीं, जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा है वह है दलपति विजय का डी-एज्ड लुक। वीडियो में अभिनेता फिल्म के अन्य दृश्यों की तुलना में काफी युवा दिख रहे हैं।
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की रिलीज डेट
'स्पार्क' गाने के रिलीज होते ही इस बात की पुष्टि हो गई है कि मीनाक्षी फिल्म में विजय के किरदार के युवा संस्करण के साथ रोमांस फरमाएंगी। बहरहाल, अंतिम आउटपुट बड़े पर्दे पर तब सामने आएगा जब फिल्म 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी।
Kangana Ranaut: 'बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी', जाति जनगणना पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कंगना का कटाक्ष
Swing it!! Break it!! Feel it!! touch it!!
— AGS Entertainment (@Ags_production) August 3, 2024
It’s #Spark time 💥
Tamil ▶️ : https://t.co/uPusFEn0CH
Vocal by @thisisysr | @Singer_vrusha 🎤@actorvijay Sir
A @thisisysr Magical 🎼
A @gangaiamaren Lyrical ✍🏼
A @vp_offl Hero#TheGreatestOfAllTime#KalpathiSAghoram… pic.twitter.com/R0Hhl9W3ls
दोहरी भूमिका में नजर आएंगे विजय
वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' विजय और निर्देशक के बीच पहला सहयोग है। कथित तौर पर फिल्म में विजय को पिता और पुत्र की दोहरी भूमिकाओं में दिखाने के लिए डिजिटल डी-एजिंग तकनीक का उपयोग किया गया है। यह भी बताया गया है कि टीम ने डी-एजिंग प्रक्रिया पर छह करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
Ajith Kumar 32 Years In Films: अजित कुमार के प्रशंसकों को बड़ा तोहफा, जारी हुआ 'गुड बैड अग्ली' का नया पोस्टर
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के कलाकार, निर्माण
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में दलपति विजय के अलावा कई अन्य शानदार कलाकार हैं। इनमें मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, जयराम, लैला, स्नेहा, मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, वैभव, प्रेमगी अमरन, अरविंद आकाश और अजमल अमीर जैसे सितारों का नाम शामिल है। मूल स्कोर और गाने युवान शंकर राजा द्वारा रचित हैं। सिद्धार्थ नुनी फिल्म की सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं, जो एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।
Sunidhi Chauhan: 'मुझे कई फिल्मों के लिए पैसे नहीं मिले...', बॉलीवुड माफिया को लेकर सुनिधि चौहान की दोटूक