फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunidhi Chauhan On Music Mafia and Not Getting Paid In industry says That exists everywhere

Sunidhi Chauhan: 'मुझे कई फिल्मों के लिए पैसे नहीं मिले...', बॉलीवुड माफिया को लेकर सुनिधि चौहान की दोटूक

Sat, 03 Aug 2024 09:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 03 Aug 2024 09:58 PM IST
सार

सिंगर से आगे पूछा गया, 'कई बार ऐसा होता है कि एक गाना कई गायकों के साथ बनाया जाता है, और फिर निर्माता एक को चुन लेते हैं और बाकी को काम के लिए पैसे भी नहीं मिलते। तो क्या बॉलीवुड में पैसे नहीं मिलते?'

विज्ञापन
Sunidhi Chauhan On Music Mafia and Not Getting Paid In industry says That exists everywhere
सुनिधि चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम @sunidhichauhan5

विस्तार

सुनिधि चौहान देश की मशहूर गायिका हैं। उन्होंने एक से बढ़कर सुपरहिट गाने दिए हैं। बड़ी संख्या में देश भर में उन्हें लोग उन्हें पसंद करते हैं। यही नहीं,  सुनिधि चौहान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली गायिकाओं में से भी एक हैं। हाल ही में, उन्होंने बॉलीवुड संगीत माफिया के बारे में खुलकर बात की, जिस पर सोनू निगम ने भी कमेंट किया था।
विज्ञापन


बॉलीवुड माफिया पर बोलीं सुनिधि
हाल ही में, एक इंटरव्यू में सिंगर से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड माफिया ही इंडस्ट्री की चीजों को नियंत्रित करता है। राज शमनी से बात करते हुए सुनिधि ने जवाब दिया, "यह हर जगह मौजूद है। लॉबी पुरस्कार समारोहों, संगीत, फिल्मों और रिएलिटी शो में मौजूद है। यह ऐसी चीज है, जिससे आप बच नहीं सकते। आप अपना काम करें, और अगर आप इसमें शामिल होना चाहते हैं तो चीजों को ठीक करने के लिए ऐसा करें।"
विज्ञापन


बॉलीवुड में पैसे नहीं मिलने पर बोलीं सुनिधि
सिंगर से आगे पूछा गया, 'कई बार ऐसा होता है कि एक गाना कई गायकों के साथ बनाया जाता है, और फिर निर्माता एक को चुन लेते हैं और बाकी को काम के लिए पैसे भी नहीं मिलते। तो क्या बॉलीवुड में पैसे नहीं मिलते?' इस पर सुनिधि ने कहा, "मुझे कई फिल्मों के लिए पैसे नहीं मिले। आज भी वे मुझे पैसे नहीं देते। वे पूछते हैं और मैं पैसे नहीं लेती क्योंकि मुझे लगता है कि इस गाने के लिए मुझे पैसे की जरूरत नहीं है। कुछ जगहों पर मैं मदद करना चाहती हूं इसलिए मैं अपनी कीमत बताती हूं और गाना गाती हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू निगम ने की थी चर्चा
सुनिधि ने आगे कहा, 'आप किसी के अहंकार को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते क्योंकि हर कोई आपकी तरह नहीं सोचता। वे यह भी नहीं समझ सकते कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं।' बता दें कि इससे पहले सोनू निगम ने एक बार इस समूह के बारे में एक बयान दिया था, जिसमें कहा गया था कि 'कुछ ही लोग हैं, कुछ ही लोगों को आगे बढ़ाएंगे?'
 

Devara Second Single: 'देवरा' के दूसरे गाने का प्रोमो जारी, मंत्रमुग्ध कर रहा जूनियर एनटीआर-जान्हवी का रोमांस


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed