फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut is sharing back to back posts on Rahul Gandhi for his remarks on caste census

Kangana Ranaut: 'बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी', जाति जनगणना पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कंगना का कटाक्ष

Sat, 03 Aug 2024 11:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 03 Aug 2024 11:18 PM IST
सार

राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान लोकसभा में उनका 'अपमान' करने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद अनुराग ने किसी का नाम लिए बिना कहा था, "जिनकी जाति नहीं पता, वे जाति जनगणना की बात करते हैं।"

विज्ञापन
Kangana Ranaut is sharing back to back posts on Rahul Gandhi for his remarks on caste census
कंगना रणौत, राहुल गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम @ kanganaranaut, @rahulgandhi

विस्तार

अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर हमला बोला है। शनिवार को कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल गांधी की एक मॉर्फ्ड तस्वीर शेयर की, जिसमें वे सिर पर टोपी, माथे पर हल्दी का टीका और गले में क्रॉस नेकलेस पहने हुए दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही कंगना ने पोस्ट साझा कर कटाक्ष भी किया है।
विज्ञापन


कंगना ने किया राहुल गांधी पर कटाक्ष
कंगना संसद में जाति जनगणना पर उनकी हालिया टिप्पणी के लिए उन पर कटाक्ष कर रही थीं। कुछ घंटों बाद वह 'ट्रोलिंग' के लिए ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा, "जाति जीवी जिसे बिना जाति पूछे, जाति गणना करनी है।"
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर लिखी यह बात
पिछले दिनों कंगना ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था, “अपनी जात का कुछ अता पता नहीं, नानू मुस्लिम, दादी पारसी, मम्मी क्रिश्चियन और खुद ऐसा लगता है जैसे पास्ता को कड़ी पत्ते का तड़का लगाकर खिचड़ी बनाने की कोशिश की हो, और इनको सबकी जात पता करनी है।” अब हाल ही कंगना ने आगे लिखा, "दूसरी बात भारत को दो टुकड़ों में बांटने की बात मत करना। किसी भारतीय से उसकी जात पूछने की छोटी बात मत करना। करने को तो बहुत कुछ है, जो तुम कर सकते हो, लेकिन अपने ही घर में आग लगाने जैसी बात मत करना। सुना तो तुमने भी होगा राहुल गांधी जी, बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल गांधी ने लगाया था यह आरोप
राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान लोकसभा में उनका 'अपमान' करने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद अनुराग ने किसी का नाम लिए बिना कहा था, "जिनकी जाति नहीं पता, वे जाति जनगणना की बात करते हैं।" बाद में उन्होंने कहा, "मैंने कहा था कि जिसे जाति के बारे में नहीं पता, वह जनगणना की बात करता है। मैंने किसी का नाम नहीं लिया।"
 

South Actress: सामंथा से पहले इन साउथ अभिनेत्रियों ने अभिनय के दम पर चमकाई सीरीज, एक्शन अवतार से जीता दिल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed