फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Fans are expecting big hits from Nithiin two highly anticipated films Robinhood and Thammudu

Nithiin: एक बड़ी हिट की तलाश में हैं नितिन, आगामी दो फिल्मों से हैं फैंस को काफी उम्मीदें

Sun, 03 Nov 2024 01:15 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 03 Nov 2024 01:15 PM IST
सार

Nithiin Upcoming Movies: साउथ के लोकप्रिय अभिनेता नितिन इस वक्त एक बड़ी हिट का इंतजार कर रहे हैं। उनकी आगामी दो फिल्मों से फैंस को काफी उम्मीदें हैं, जो कुछ महीने के अंतराल में ही रिलीज हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Fans are expecting big hits from Nithiin two highly anticipated films Robinhood and Thammudu
नितिन - फोटो : इंस्टाग्राम actor_nithiin

विस्तार

नितिन साउथ के जाने-माने अभिनेता हैं। उनकी हिंदी में डब की गई फिल्मों को उत्तर भारत के दर्शक भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करने वाले नितिन ने  अपने करियर में कई सफल फिल्में दी हैं। हालांकि, वह बीते कुछ समय से एक बड़ी हिट फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान उनकी कुछ फिल्में रिलीज भी हुई हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी है। अब उनकी दो आगामी फिल्में चर्चा में हैं, जिनसे उन्हें काफी उम्मीदें होंगी।

विज्ञापन


एक बड़ी हिट का है इंतजार 
नितिन के लिए पिछली कुछ फिल्म का हाल काफी निराशाजनक रहा है। उनके फैंस भी उनकी धमाकेदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस वक्त अभिनेता के पास दो बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं। इन दो फिल्मों से उन्हें और उनके फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। अभिनेता वेंकी कुदुमुला द्वारा निर्देशित 'रॉबिनहुड' और वेणु श्रीराम द्वारा निर्देशित 'थम्मुडु' को लेकर चर्चा में हैं। इन दोनों फिल्मों को लेकर फैंस के बीच उत्साह भी काफी है। ऐसे में अभिनेता को भी इन दोनों फिल्मों से काफी उम्मीदें होंगी। 
विज्ञापन

Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बेटी रिद्धिमा बनतीं अभिनेत्री तो ऋषि कपूर खुद को मार डालते
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीने के अंतराल में रिलीज हो सकती हैं दोनों फिल्में
बता दें कि नितिन की आगामी फिल्म 'रॉबिनहुड' 20 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का प्रमोशन भी बहुत जल्द ही शुरू किया जाएगा। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म थम्मुडु को लेकर सोमवार को शाम 4:05 बजे आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है। हालांकि, कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि निर्माता फरवरी 2025 में इस फिल्म की रिलीज की योजना बना रहे हैं। ऐसे में अभिनेता के एक के बाद एक फिल्म की रिलीज से फैंस निश्चित ही काफी खुश होंगे। 
Karan Johar: 'उन्हें चीजें पता चल जाएंगी...,' करण जौहर को बच्चों के इन सवालों से लगता है डर
'रॉबिनहुड' में श्रीलीला भी आएंगी नजर 
बताते चलें कि दिल राजू द्वारा निर्मित, 'थम्मुडु' में वर्षा बोलम्मा, लाया और अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आने हैं। इस फिल्म का संगीत अजनीश लोकनाथ द्वारा रचित है। वहीं, 'रॉबिनहुड' में श्रीलीला बतौर मुख्य अभिनेत्री नितिन के साथ नजर आएंगी। मैथरी मूवी मेकर्स के द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया गया है। वहीं, जीवी प्रकाश इस फिल्म में अपना संगीत दे रहे हैं। 
Rajkummar SRK: राजकुमार ने शाहरुख को दी अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई, वीडियो वायरल में दिखा स्त्री कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed