फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu Kapoor revelation daughter Riddhima Kapoor become actress Rishi Kapoor kill himself

Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बेटी रिद्धिमा बनतीं अभिनेत्री तो ऋषि कपूर खुद को मार डालते

Sun, 03 Nov 2024 01:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 03 Nov 2024 01:05 PM IST
सार

नीतू कपूर ने हाल ही में अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर के बारे में बताया कि वह शुरुआत से अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती हैं, लेकिन अपने पिता ऋषि कपूर के कारण ऐसा नहीं कर पाईं। 
 

विज्ञापन
Neetu Kapoor revelation daughter Riddhima Kapoor become actress Rishi Kapoor kill himself
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@riddhimakapoorsahniofficial

विस्तार

इन दिनों नीतू कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वह नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन में नजर आईं। हाल ही में नीतू कपूर ने भी अपनी बेटी के अभिनय और हीरोइन बनने की ख्वाहिशों के बारे में एक इंटरव्यू में बताया। 

विज्ञापन

रिद्धिमा को रहा अभिनय का शौक 
रिद्धिमा कपूर के बारे में नीतू बताती हैं, 'वह बहुत ही सुंदर और हुनरमंद लड़की रही है। वह बहुत अच्छी मिमिक्री करती है। उसने बचपन में ही सोच लिया था कि हीरोइन बनेगी, अभिनय के क्षेत्र में जाएगी। लेकिन वह कभी इस बात को अपने पिता के सामने नहीं कह पाई। उसने अपने पिता की खुशी और सुकून के लिए अपना सपना पूरा नहीं किया। आगे चलकर भी उसने एक्टिंग करने के बारे में नहीं सोचा। वह अभिनेत्री बनने के बजाय फैशन डिजाइनर बन गई। इस प्रोफेशन के लिए ऋषि ने उसे खुशी-खुशी लंदन भेज दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Neetu Kapoor revelation daughter Riddhima Kapoor become actress Rishi Kapoor kill himself
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

पिता ऋषि को नहीं मंजूर था रिद्धिमा का हीरोइन बनना 
नीतू आगे बताती हैं, 'असल में ऋषि, रिद्धिमा को लेकर बहुत ही प्रोटेक्टिव रहे, इसलिए भी वह नहीं चाहते थे कि रिद्धिमा फिल्मों जाए। अगर रिद्धिमा जिद करती एक्ट्रेस बनने की तो शायद ऋषि खुद को ही मार डालते। वह रिद्धिमा से इस बात को लेकर काफी नाराज होते। शायद इसलिए ही रिद्धिमा ने हीरोइन बनने का अपना सपना पूरा नहीं किया। 

विज्ञापन

Neetu Kapoor revelation daughter Riddhima Kapoor become actress Rishi Kapoor kill himself
रिद्धिमा कपूर-रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial

रणबीर कपूर भी हैं बहन के कायल 
रणबीर कपूर जो कि बॉलीवुड के बहुत ही उम्दा अभिनेता हैं, अपनी बहन से बहुत प्यार करते हैं। वह भी अपनी बहन के टैलेंट और हुनर के कायल हैं। समय-समय पर अपनी बहन की तारीफ रणबीर करते रहते हैं। आलिया भट्ट भी अपनी ननद की कायल नजर आती हैं। इस तरह देखा जाए तो कपूर खानदान में हर शख्स रिद्धिमा के हुनर और शख्सियत से अच्छी तरह से वाकिफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed