फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Fan threatens makers and Ram Charan for Game Changer trailer release if not by the new year I will suicide

Game Changer: राम चरण के फैन ने मेकर्स को दी सुसाइड की धमकी, फिल्म 'गेम चेंजर' के ट्रेलर को लेकर दी यह चेतावनी

Sat, 28 Dec 2024 12:17 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:17 PM IST
सार

रामचरण को उनके एक फैन ने गेम चेंजर के ट्रेलर रिलीज में देरी होने के कारण धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा कि अगर नए साल तक ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ तो वह सुसाइड कर लेगा।

विज्ञापन
Fan threatens makers and Ram Charan for Game Changer trailer release if not by the new year I will suicide
राम चरण - फोटो : एक्स - tarak9999

विस्तार

राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर रिलीज में हुई देरी के बाद एक फैन का रिप लेटर वायरल हो रहा है। एक फैन ने रिप लेटर लिखा है। इसमें उसने शिकायत की है कि गेम चेंजर के ट्रेलर को लेकर कोई अपडेट नहीं है, जिसके कारण उसने ये लेटर लिखा है।
विज्ञापन

फैन ने दी मेकर्स को धमकी
इस दिवाने फैन ने अपने रिप लेटर में मेकर्स को धमकी दे डाली है कि अगर गेम चेंजर के ट्रेलर को नए साल तक रिलीज नहीं किया गया तो वह सुसाइड कर लेगा। ये पेपर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रामचरण और कियारा आडवाणी के फैंस बेसब्री से गेम चेंजर के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
 

Anil Kapoor: 'इन दिनों बड़े अभिनेता भी एक साथ फिल्म नहीं करना चाहते', अनिल कपूर ने दिया ऐसा बयान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
'गेम चेंजर' का निर्देशन शंकर ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस, दिल राजू प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो के बैनर तले दिल राजू और सिरीश द्वारा निर्मित इस फिल्म में कियारा आडवाणी और रामचरण के अलावा अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत और समुथिरकानी जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

Bigg Boss 18: वीकेंड के वार में हुए घरवालों से सवाल, मनाया गया सलमान खान का बर्थडे, देखें नया प्रोमो

 

विज्ञापन

विदेशों में भी हो रहा है फिल्म का प्रमोशन
'गेम चेंजर' का प्रमोशनल टूर अमेरिका में शुरू हो चुका है और बहुत जल्द भारत में भी प्रमोशन शुरू हो जाएगा। इस बीच खबर आ रही है कि राम चरण मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में शामिल होंगे। वह सलमान के रियलिटी शो में गेम चेंजर का प्रमोशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed