मलयालम फिल्ममेकर सिद्दीकी को दिल का दौरा पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत कथित तौर पर गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि निर्देशक को सात अगस्त को दोपहर तीन बजे के आसपास हार्ट अटैल आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एशियानेट न्यूज के मुताबिक, फिल्म निर्माता फिलहाल कोच्चि अमृता अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
Siddique: मलयालम फिल्मों के मशहूर निर्देशक सिद्दीक को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत कराया गया अस्पताल में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 07 Aug 2023 08:13 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्दीकी निमोनिया और लीवर की बीमारी के कारण चिकित्सा देखभाल में थे। इन बीमारियों के चल रहे इलाज के दौरान फिल्ममेकर को दिल का दौरा पड़ा। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन