फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amarujala Samvad 2023: Gadar 2 StarCast In Chandigarh Sunny Deol Utkarsh Sharma Manish Wadhwa Amisha Patel

Amarujala samvad 2023: अमीषा ने टॉम क्रूज से की सनी देओल की तुलना, बोलीं- 'अमर रहेगी तारा-सकीना की जोड़ी'

Mon, 07 Aug 2023 04:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Aug 2023 04:24 PM IST
सार

संवाद कार्यक्रम में अमीषा पटेल ने 'गदर 2' के तारा सिंह यानी एक्टर सनी देओल की तुलना टॉम क्रूज से कर डाली। अमीषा ने कहा, 'तारा-सकीना की जोड़ी अमर रहेगी'। 

विज्ञापन
Amarujala Samvad 2023: Gadar 2 StarCast In Chandigarh Sunny Deol Utkarsh Sharma Manish Wadhwa Amisha Patel
अमर उजाला संवाद में अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में आज अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गदर 2' की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। इस दौरान फिल्म के लीड स्टार सनी देओल और अमीषा पटेल ने 22 साल पहले आई फिल्म 'गदर' और अब इसके सीक्वल 'गदर 2' पर कई बातें रखीं। इसके अलावा 'गदर 2' में विलेन का रोल निभा रहे एक्टर मनीष वाधवा भी उपस्थित रहे। साथ ही एक्टर उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर ने भी कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

विज्ञापन


अमीषा ने की सनी देओल की तारीफ
संवाद कार्यक्रम में अमीषा पटेल ने 'गदर 2' के तारा सिंह यानी एक्टर सनी देओल की तुलना टॉम क्रूज से कर डाली। अमीषा ने कहा, 'तारा-सकीना की जोड़ी अमर रहेगी। सेट पर वैसे ही लगा जैसे हम 2001 में 'गदर' के दौरान थे। सकीना के शौहर तारा सिंह और युवा होते जा रहे हैं। कल इनकी परफॉर्मेंस देखी तो मैंने इनसे कहा कि ये रोमांस और डांस कहां छुपा रखा था? तारा-सकीना की जोड़ी जादुई है। मैं सनी जी से हमेशा यह कहती हूं कि टॉम क्रूज तीस साल बाद हिट ला सकते हैं तो बॉलीवुड में यह काम सिर्फ सनी जी कर सकते हैं'।
विज्ञापन

Amarujala samvad 2023: लोग जब भी मुझे याद करें उनके चेहरे पर मुस्कान हो, अमर उजाला संवाद में बोलीं मल्लिका दुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


'खुशनसीब हूं कि 'गदर 2' से डेब्यू करने को मिला'- सिमरत
संवाद में सिमरत कौर भी शामिल हुईं। पत्रकार मीनाक्षी कंडवाल ने सिमरत से उनका अनुभव पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा, 'सेट पर रैगिंग जैसा तो कुछ नहीं हुआ। हंसी-मजाक के साथ शूटिंग होती थी। मैं सबसे खुशनसीब हूं कि मुझे गदर-2 से डेब्यू करने को मिल रहा है। इससे बड़ी बात किसी के लिए कुछ नहीं हो सकती। मुझे सनी जी के साथ एक इमोशनल सीन करना था। मैं नवर्स थी क्योंकि उनकी बहुत इज्जत करते हैं सब। सनी जी ने कहा कि दिल से महसूस करो, अपने आप आंखों और चेहरे पर इमोशंस आ जाएंगे। पुरानी 'गदर' की जब अमृतसर स्टेशन के पास शूटिंग हो रही थी, तब उसी भीड़ में मैं अपनी मां के साथ गोदी में मौजूद थी'। 
Amar Ujala Samvaad 2023: टॉम क्रूज की तरह ताउम्र पर्दे पर एक्शन-रोमांस कर सकते हैं सनी, अमीषा ने कही यह बात

सनी देओल को परिवार से मिली थी यह नसीहत
संवाद में सनी देओल से पूछा गया कि 'कैसे नन्ही आंखों में सपने पूरे होते हैं, जैसा सिमरत के साथ हुआ। नए अभिनेताओं का आपने कैसे हौसला बढ़ाया? इस पर एक्टर ने कहा, 'पहले तो मुझे समझ नहीं आता कि मेरी उम्र क्या है। मेरी लोग इज्जत करते हैं तो अजीब सा लगता है। शुरू-शुरू में पता नहीं चला। फिर बॉर्डर जैसी फिल्में आईं तो लोग आकर पैर छूने लगे। तब समझ आया कि यह जिम्मेदारी है। ऐसी फिल्में करो जिससे परिवार के लोगों को अच्छी नसीहत मिले। देश के लिए कुछ कर सकें। अब तारा सिंह बन गया। लोगों को लगा कि तारा सिंह पता नहीं क्या होता है। हर आदमी हर तरह का किरदार, हर तरह का बदमाश भी होता है। जो अपने किरदार को काबू रखकर चल सके, वह सही बंदा होता है। 
Darsheel Safary: 'कच्छ एक्सप्रेस' के दौरान दर्शील को खूब डांटती थीं रत्ना पाठक? एक्टर ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed