फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dulquer Salmaan Celebrates 14 Years With Amal Sufiya feeling Blessed And Proud

दुलकर सलमान ने अमल सूफिया के साथ 14 साल पूरे होने का मनाया जश्न, लिखा- 'सालगिरह मुबारक हो मेरी जान'

Mon, 22 Dec 2025 06:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 22 Dec 2025 06:15 PM IST
सार

Dulquer Salmaan Amal Sufiya: अभिनेता दुलकर सलमान ने अपनी पत्नी अमल सूफिया के साथ शादी के 14 साल पूरे होने का जश्न मनाया। दुलकर ने पत्नी के साथ कई प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और एक प्यारा नोट भी लिखा।

 

विज्ञापन
Dulquer Salmaan Celebrates 14 Years With Amal Sufiya feeling Blessed And Proud
दुलकर सलमान और अमल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दुलकर सलमान ने 22 दिसंबर 2011 को अमल सूफिया से शादी की थी। इस जोड़े की एक बेटी है, जिसका नाम मरियम है। आज दुलकर सलमान ने अपनी पत्नी अमल के साथ 14 साल की शादी की सालगिरह का जश्न मनाया। आज दुलकर ने पत्नी के साथ कई प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं और साथ ही एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा। 
विज्ञापन

 

दुलकर का पोस्ट
दुलकर ने आज इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ कई रोमांटिक और प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ दुलकर ने एक भावुक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने अपने रिश्ते के बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने शादी के दिन को याद करते हुए लिखा कि वे दोनों अलग-अलग परिवारों से आए दो अलग लोग थे। नए-नए शादीशुदा, एक स्टेज पर साथ खड़े थे। घबराए हुए, उम्मीद से भरे और भविष्य को लेकर उत्साहित। आज उन्होंने साथ मिलकर एक सुंदर घर और जिंदगी बनाई है, वो भी अपने सबसे बड़े आशीर्वाद (बेटी) के साथ। अब वे अपने करियर और घर दोनों में अपने व्यक्तिगत और साझा सपनों को पूरा कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)


विज्ञापन
विज्ञापन

दुलकर ने अमाल के लिए लिखा
दुलकर ने लिखा कि वे अमल के जीवनसाथी होने पर बहुत शुक्रगुजार, खुश और गर्व महसूस करते हैं। दुनिया भी मानती है कि अमल हमेशा बेहतर पार्टनर हैं। दुलकर ने पत्नी अमल के लिए लिखा, '14वीं सालगिरह मुबारक हो मेरी जान। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।' दुलकर की इस पोस्ट पर फैंस ने ढेर सारी बधाइयां दीं।
 
विज्ञापन

दुलकर और अमल का रिश्ता
दुलकर सलमान और अमल अपना रिश्ता ज्यादातर निजी रखते हैं। सोशल मीडिया पर इसके बारे में कम ही शेयर करते हैं। कथित तौर पर दुलकर ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे माता-पिता और दोस्तों की ढूंढी लड़की से ही उन्हें इश्क हो गया था। खास बात तो यह थी कि वह लड़की उनकी क्लासमेट भी रह चुकी थी।

 

दुलकर सलमान का नया प्रोजेक्ट
दुलकर सलमान की अगली मलयालम फिल्म 'आई एम गेम' की घोषणा हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा है। दुलकर आखिरी बार 2023 में 'किंग ऑफ कोठा' में नजर आए थे। अब वे मलयालम फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed