Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   dhanush film om chapter 1 release celebrated by fans in tamilnadu theatres

ओम चैप्टर 1: थिएटर्स के बाहर दिखा धनुष के फैंस का जुनून, पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया रिलीज का जश्न

Fri, 20 Nov 2026 12:41 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Nov 2026 12:41 PM IST
सार

  • धनुष की फिल्म  'ओम चैप्टर 1' को लेकर फैंस का प्यार जश्न के रूप में देखने मिला।
  • तमिलनाडु में जगह- जगह फैंस ने थिएटर के बाहर मिठाईयां बटीं। 
  • लंबे इंतजार के बाद फिल्म सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है।

विज्ञापन
dhanush film om chapter 1 release celebrated by fans in tamilnadu theatres
धनुष के फैंस - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता धनुष की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'ओम चैप्टर 1' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस खास मौके पर तमिलनाडु में फैंस ने जश्न मनाया। थिएटर के बाहर भीड़ लगी और प्रशंसको के बीच एक्टर औप फिल्म की दीवानगी देखने को मिली। 

विज्ञापन

कहां मनाया फैंस ने जश्न? 
चेन्नई से लेकर थूथुकुडी, कोयंबटूर और तिरुचिरापल्ली तक फैंस ने धनुष की फिल्म का जश्न मनाया। जगह-जगह पोस्टर लगाए, एक जैसी टी-शर्ट पहने हुए थे। इसके साथ ही पटाखे फोड़े और मिठाई व पौधे बांटे। वहीं चेन्नई के काशी थिएटर में भी जमकर नाचे।

विज्ञापन
Trending Videos

dhanush film om chapter 1 release celebrated by fans in tamilnadu theatres
फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' - फोटो : सोशल मीडिया

केक काटने के साथ आतिशबाजी
थूथुकुडी में, फैंस ने  क्लियोपेट्रा थिएटर और अन्य सिनेमा हॉलों के बाहर ज आतिशबाजी और केक काटने जैसे समारोहों के साथ जश्न मनाया। स्थानीय प्रशंसक संघों के सदस्यों ने कहा कि वे फिल्म की रिलीज की तैयारी में जुटे थे और अपने पसंदीदा अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जश्न के बारे में बात करते हुए, फैन मणिकंदन ने कहा, ‘आज थलाइवर धनुष की फिल्म 'ओ.एम’ ' रिलीज हो रही है। थूथुकुडी जिले की ओर से, हमने प्रशंसकों के लिए थूथुकुडी क्लियोपेट्रा थिएटर में एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। हम फिल्म की बड़ी सफलता की कामना करते हैं।’

विज्ञापन

dhanush film om chapter 1 release celebrated by fans in tamilnadu theatres
फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'ओम चैप्टर 1' के बारे में 
'ओम चैप्टर 1' को 'उधिरम: द ब्लड वुड' के नाम से भी जाना जा रहा है। फिल्म की लेखन - निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है। फिल्म में धनुष एक अंडरकवर ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी का रोल निभा रही हैं, जो इस जांच का नेतृत्व करती हैं। ममूटी फिल्म में सिया नाम के एक ताकतवर शख्स का किरदार निभाएंगे, जिसका संबंध तस्करी करने वाले गिरोह से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed