Dhanush: स्टेज पर बेटे लिंगा ने धनुष संग किया डांस, ‘इडली कढ़ाई’ के ऑडियो लॉन्च से वीडियो वायरल
Dhanush And Son Linga Viral Video: साउथ एक्टर धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। चेन्नई में इस फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर धनुष के बेटे लिंगा भी इवेंट में मौजूद दिखे। बेटे ने धनुष के साथ कमाल का डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विस्तार
धनुष ने बेटे को स्टेज पर बुलाया
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि धनुष अपने बेटे को स्टेज पर बुलाते हैं। फिर दोनों नाचते हैं। बेटे का डांस देखकर धनुष ताली बजाते हैं। बाद में बेटा धनुष के पैर छू लेता है। धनुष और उनके बेटे का डांस देखकर इवेंट में मौजूद ऑडियंस भी शोर मचाती है, तालियां बजाती हैं।
Beautiful moment when Dhanush and Lingaa were dancing 💥💥💥💥#IdliKadai #IdliKadaiAudioLaunch pic.twitter.com/XsJwgetWsJ
विज्ञापन विज्ञापन— 🐭ʝєяяу🩵 (@preeti177) September 15, 2025
ऑडियो लॉन्च इवेंट पर अपने स्ट्रगल के बारे में भी धनुष ने बताया। वह कहते हैं, ‘बचपन में मुझे इडली खाने का मन करता था लेकिन मैं उन्हें खरीद नहीं सकता था। इसलिए मैंने और मेरी बहन ने आस-पड़ोस से फूल इकट्ठा करके बेचना शुरू कर दिया। मैं और मेरी बहनें और मेरे चचेरे भाई-बहन सुबह 4 बजे उठकर दो घंटे तक यह काम करते थे। फूल बेचने पर हमें 2 रुपये मिलते थे। फिर हम पास की इडली की दुकान पर पहुंच जाते, जहां से हमें 4-5 इडली मिल जाती थीं। अपने पैसों से खाना खाने से जो संतुष्टि मिलती है, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता।’ इसी बात ने फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ की कहानी की इंस्पिरेशन धनुष को दी।
ये खबर भी पढ़ें: Dhanush: ‘कलाम साहब के किरदार में सटीक बैठते हैं’, बायोपिक में धनुष के चुनाव पर बोले निर्माता अभिषेक अग्रवाल
कब रिलीज होगी धनुष की फिल्म
फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ में धनुष के अलावा निथ्या मेनन, सत्यराज, अरुण विजय, शालिनी पांडे और पार्थिएपन जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 1 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।