{"_id":"6541c4b1e3c64f672b083ed4","slug":"darshan-thogudeepa-case-filed-against-kannada-actor-after-pet-dogs-bite-a-man-in-rr-nagar-know-in-detail-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Darshan Thogudeepa: दर्शन थुगूदीप पर लगा कुत्तों से कटवाने का आरोप, कन्नड़ अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Darshan Thogudeepa: दर्शन थुगूदीप पर लगा कुत्तों से कटवाने का आरोप, कन्नड़ अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 01 Nov 2023 09:11 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 01 Nov 2023 09:11 AM IST
सार
अमिता जिंदल ने कहा कि वह दर्शन के पड़ोस में एक समारोह में गई थीं और उन्होंने अपनी कार दर्शन के घर के बराबर में एक खाली प्लॉट में पार्क की थी। फंक्शन के बाद जब वह लौटीं तो खाली जगह पर उनका सामना तीन कुत्तों से हुआ।
विज्ञापन
दर्शन थूगुदीप
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप मुश्किलों में पड़ गई हैं। अभिनेता के खिलाफ एक महिला द्वारा केस दर्ज कराया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पालतू कुत्तों ने उसे काट लिया है। इसके बाद पुलिस ने दर्शन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के मुताबिक, अभिनेता के केयरटेकर के साथ हुई बहस के बाद कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
दर्शन थूगुदीप पर लगा कुत्तों से कटवाने का आरोप
अमिता जिंदल ने कहा कि वह दर्शन के पड़ोस में एक समारोह में गई थीं और उन्होंने अपनी कार दर्शन के घर के बराबर में एक खाली प्लॉट में पार्क की थी। फंक्शन के बाद जब वह लौटीं तो खाली जगह पर उनका सामना तीन कुत्तों से हुआ। अमिता ने कहा कि पार्किंग एरिया को लेकर कुत्तों की देखभाल करने वाले से उनकी बहस हुई और फिर कुत्ते उन पर झपट पड़े। उन्होंने कहा कि पहले कुत्ते ने, जिसे खोला गया था, उन पर हमला कर दिया और हड़बड़ाहट में दूसरे कुत्ते ने भी उन्हें काट लिया।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: इन फिल्मों में खूबसूरती से मनाया गया करवाचौथ का पर्व, दिखा पति-पत्नी के प्यार का रंग
विज्ञापन
दर्शन के खिलाफ दर्ज किया गया केस
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, '28 अक्टूबर को आरआर नगर में घर के पास एक खाली जगह पर अपनी कार पार्क करने वाले एक व्यक्ति को अपने कुत्तों से काटने देने के कथित लापरवाही भरे आचरण के लिए अभिनेता दर्शन के खिलाफ आईपीसी की धारा 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।'
जानबूझकर कुत्ते छोड़ने का लगाया आरोप
महिला ने अपनी एफआईआर में कहा कि कुत्तों की देखभाल करने वाले व्यक्ति ने कुत्तों को उसे काटने से रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुत्तों के अटैक करने की प्रवृत्ति के बारे में जानते हुए भी उनमें से एक को उसके ऊपर छोड़ दिया। कुत्ते के काटने से अमिता के पेट पर चोट लगी। दर्शन और केयरटेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 189 (लोक सेवक को चोट पहुंचाने की धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tuesday Box Office: दर्शकों के लिए तरस रही कंगना रणौत की 'तेजस', मंगलवार को साउथ की फिल्मों का ऐसा रहा हाल