फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   At Kingdom Trailer Event Massive 40ft Cutout of Vijay Deverakonda Unveiled

Vijay Deverakonda: किंगडम ट्रेलर इवेंट की हो रही बड़ी तैयारी, विजय देवरकोंडा के 40 फीट के कटआउट का होगा अनावरण

Fri, 25 Jul 2025 02:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 25 Jul 2025 02:34 PM IST
सार

Kingdom Trailer Event: विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंगडम को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके ट्रेलर के भव्य लॉन्च की तैयारी जोरो से चल रही है।
 

विज्ञापन
At Kingdom Trailer Event Massive 40ft Cutout of Vijay Deverakonda Unveiled
जानिए विजय की फिल्म किंगडम में हुई किस साउथ अभिनेत्री की एंट्री - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

विस्तार

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित जासूसी एक्शन फिल्म किंगडम को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले निर्माता इसके ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। जिसमें विजय का 40 फीट का ऊंचा कटआउट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

 

कब होगा इवेंट
कल शाम यानी 26 जुलाई, 2025 को तिरुपति के नेहरू म्युनिसिपल ग्राउंड में ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम होगा। यह प्रोग्राम कल शाम 5 बजे के बाद शुरू होगा। इस इवेंट में प्रशंसकों के लिए खास माहौल होगा क्योंकि कार्यक्रम स्थल पर विजय देवरकोंडा का 40 फीट ऊंचा कटआउट लगाया गया है, जो सभी का ध्यान खींच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म किंगडम के बारे में
गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी फिल्म किंगडम में विजय देवरकोंडा के साथ भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। तेलुगु भाषा में विजय की यह फिल्म 'किंगडम' के नाम से रिलीज की जाएगी, जबकि हिंदी भाषा में इस फिल्म को 'साम्राज्य' के नाम से रिलीज किया जाएगा। किंगडम कई भाषाओं में रिलीज होगी। इसे नागा वामसी और साई सौजन्या ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। यह फिल्म 31 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Anubhav Sinha: काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे अनुभव सिन्हा, शेयर किया एक्सपीरियंस, लिखा- जिंदाबाद बनारस..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed