फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Returns With Director Lokesh Kanagaraj Makers Announce New Film Today Shoot Begins This year

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की हुई घोषणा, इस निर्देशक के साथ पहली बार करेंगे काम

Wed, 14 Jan 2026 06:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 14 Jan 2026 06:17 PM IST
सार

Allu Arjun New Movie: अल्लू अर्जुन की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब आज भोगी के मौके पर फैंस को सरप्राइज मिला है। क्योंकि अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की घोषणा हुई है। जानिए फिल्म के बारे में क्या जानकारी दी गई…

विज्ञापन
Allu Arjun Returns With Director Lokesh Kanagaraj Makers Announce New Film Today Shoot Begins This year
अल्लू अर्जुन की नई फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम-@alluarjunonline

विस्तार

मकर संक्रांति, पोंगल और भोगी के मौके पर अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की घोषणा हो गई है। अपनी 23वीं फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ आ रहे हैं। आज लोकेश कनगराज ने इस नई फिल्म की घोषणा कर दी है। इसके लिए एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया है। हालांकि, अभी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। अभी फिल्म को 'एए 23' के नाम से पहचाना जाएगा।

विज्ञापन

लोकेश कनगराज ने किया पोस्ट
फिल्म की घोषणा करते हुए लोकेश कनगराज ने अपने एक्स वीडियो के साथ एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लोकेश ने लिखा, ‘अल्लू अर्जुन आपके साथ इस सफर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं। चलिए इसे धमाकेदार बनाते हैं। एक बार फिर अपने भाई अनिरुद्ध रविचंद्र के साथ।’ लोकेश की पोस्ट से साफ है कि फिल्म में संगीत अनिरुद्ध का होने वाला है। इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित किया जाएगा। इसके साथ ये भी साफ हो गया है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

 


अल्लू अर्जुन ने जताया उत्साह
अल्लू अर्जुन ने भी घोषणा का वीडियो अपने इंस्टाग्राम साझा किया है। इसे पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘मैं कहता हूं 23। धूम मचाने जा रहा हूं। Low-Key G. मानसिक रूप से पूरी तरह समर्पित। यह पक्का है। बेमिसाल लोकेश कनगराज गारू के साथ इस नई यात्रा को लेकर उत्साहित हूं। आखिरकार भाई अनिरुद्ध रविचंद्र के साथ आ रहा हूं। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)




पहली बार साथ आ रहे अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही ये सातवीं फिल्म है। पहली बार लोकेश कनगराज अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इससे पहले अल्लू अर्जुन जहां ‘पुष्पा 2’ में नजर आए थे। वहीं इन दिनों वो एटली के साथ अपनी आगामी फिल्म में व्यस्त हैं। इसे काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। इसमें दीपिका पादुकोण भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं लोकेश कनगराज की आखिरी फिल्म साल 2025 में आई ‘कुली’ थी। इस फिल्म में रजनीकांत प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में रजनीकांत के अलावा आमिर खान, उपेंद्र, नागार्जुन और सोबिन शाहिर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed