फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nani Reacts To The Paradise Criticism Enjoyed The Trolls Also Learnt From The Flaws

द पैराडाइज: फिल्म की आलोचना पर नानी का रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर कहा- ‘ट्रोल्स देखकर मजा आया, कमियां भी सीखीं’

Fri, 25 Sep 2026 07:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 25 Sep 2026 07:29 PM IST
सार

The Paradise: अभिनेता नानी ने अपनी हालिया फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Nani Reacts To The Paradise Criticism Enjoyed The Trolls Also Learnt From The Flaws
द पैराडाइज की ट्रोलिंग पर क्या बोले नानी? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद फिल्म को काफी क्रिटिसिज्म और ट्रोलिंग मिली है। अब एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए इन ट्रोलिंग्स पर रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन


जो कमियां बताई हैं, उनसे मैंने सीखा भी है
नानी ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने आप सभी के रिएक्शन देखे हैं। मुझे आपका सारा प्यार मिला और मैंने आपके मजेदार ट्रोल्स का भी उतना ही आनंद लिया। इस बात से मेरा दिल खुश है कि दर्शकों ने फिल्म को अपना लिया है। साथ ही आलोचकों और रिव्यू करने वालों ने जो कमियां बताई हैं, उनसे मैंने सीखा भी है।'
विज्ञापन


अभिनेता ने आगे दर्शकों के सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'हर चीज के लिए धन्यवाद, मैं बस इतना ही कह सकता हूं।'

Nani Reacts To The Paradise Criticism Enjoyed The Trolls Also Learnt From The Flaws
फिल्म 'द पैराडाइज' - फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani
नानी ने दर्शकों का जताया आभार
नानी ने फिल्म बनाने में लगी मेहनत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'हमने ‘द पैराडाइज’ को आपको एक अलग अनुभव देने के लिए बहुत मेहनत और पसीने से बनाया है। अब यह फिल्म आपकी है, आप इसे सेलिब्रेट और जज करें।'

आखिर में नानी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और उन्हें मिले प्यार के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और उन्हें मिला प्यार देखकर वह खुद को बहुत आभारी महसूस कर रहे हैं।

नानी का पोस्ट- 
विज्ञापन

Nani Reacts To The Paradise Criticism Enjoyed The Trolls Also Learnt From The Flaws
द पैराडाइज - फोटो : X NameisNani
‘द पैराडाइज’ के बारे में
  • ‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है।
  • इसे एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले रिलीज किया गया है।
  • फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत कुल आठ भाषाओं में रिलीज हुई है।
  • फिल्म में नानी, राघव जुयाल के अलावा मोहनलाल, सोनाली बेंद्रे और संपत राज अहम भूमिकाओं में हैं।
  • ‘द पैराडाइज’ का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। 

ये भी पढ़ें- लालबागचा राजा: शाहरुख-रणवीर से अनन्या तक, इस साल मुंबई के राजा के दर्शन करने पहुंचे ये सितारे; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed