फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun press Conference at his home after released from jail in theatre stampede case in hyderabad

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'जो हुआ बाहर हुआ, इसका मुझसे सीधा कनेक्शन नहीं है'

Sat, 14 Dec 2024 12:56 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Dec 2024 12:56 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन ने जेल से रिहा होकर घर वापसी के बाद मीडिया से साथ बातचीत की। उन्होंने अब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें संध्या थिएटर में हुए मामले पर अपना पक्ष रखा है।

विज्ञापन
Allu Arjun press Conference at his home after released from jail in theatre stampede case in hyderabad
अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स

विस्तार

अल्लू अर्जुन ने जेल से बाहर आने के बाद मीडिया के साथ बात की है। उन्होंने इस दौरान अपने फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने मीडिया को भी उनके प्यार के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने कही ये बात
अल्लू अर्जुन कहा कि वे परिवार से क्षमा मांगते हैं। ये सब एक हादसा था। मैं परिवार के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने गया था। ये घटना बाहर घटी है। इस घटना का मुझसे कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। मैं बिल्कुल महिला के परिवार के साथ हूं, जिस भी तरीके से होगा मैं उनकी मदद करूंगा।

Allu Arjun Viral Video: जेल में रात बिताकर लौटे अल्लू अर्जुन को देखकर टूट गईं पत्नी, वायरल हो रहा यह वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल से थिएटर में जा रहा हूं
अल्लू अर्जुन ने फिर कहा कि वे उस सिनेमाघर में पिछले 20 साल से 30 बार से ज्यादा बार जा चुके हैं। ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ। ये बिल्कुल ही दुर्भाग्य से हुआ है। मैं इस घटना को लेकर मैं बहुत सॉरी करता हूं।

अल्लू अर्जुन के पिता ने कही ये बात
अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, मैं पूरी मीडिया का धन्यवाद करता हूं जो आप बन्नी (अल्लू अर्जुन) की फिल्म का समर्थन कर रहे हैं। साथ ही आप उनके कल के वाकये का भी समर्थन कर रहे हैं।
 



Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को मिला कैदी नंबर...फर्श पर सोए और भूखे रहे, जानें जेल में उनके साथ क्या-क्या हुआ?

 

 

विज्ञापन

मीडिया से अल्लू अर्जुन ने बात की
अल्लू अर्जुन के जेल से रिहा होने के बाद घर आकर मीडिया से बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने इस बातचीत में अपने प्रशंसकों धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ उसके लिए वे माफी मांगते हैं। साथ ही महिला के परिवार की हर संभव मदद वे करेंगे।
 

Allu Arjun: घर पहुंचे अल्लू अर्जुन, बोले- उसी थिएटर में 30 बार गया हूं कभी कुछ नहीं हुआ, हादसे पर मांगी माफी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed