Allu Arjun: घर पहुंचे अल्लू अर्जुन, बोले- उसी थिएटर में 30 बार गया हूं कभी कुछ नहीं हुआ, हादसे पर मांगी माफी
अल्लू अर्जुन ने जेल से रिहा होकर मीडिया से बात की। उन्होंने अपने फैंस का अभिवादन किया। साथ ही कहा कि वे कानून का पूरा सहयोग करेंगे और महिला के परिवार की हर संभव मदद करेंगे।
विस्तार
'मैं एकदम ठीक हूं, आपके प्यार के लिए शुक्रिया'
अल्लू ने कहा- 'जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हम उसके लिए माफी मांगते हैं। मैं उनके परिवार के साथ हूं। कोई चिंता की बात नहीं है। मैं एकदम ठीक हूं। मेरे फैंस और आप सभी को मेरा सपोर्ट करने और इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और इस मामले में कानून का पूरा सहयोग करूंगा, मृतक के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। हम सिर्फ फिल्म देखने गए थे। नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।'
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Actor Allu Arjun says, "I thank everyone for the love and support. I want to thank all my fans. There is nothing to worry about. I am fine. I am a law-abiding citizen and will cooperate. I would like to once again express my condolences to the… https://t.co/wQaQsdicpu pic.twitter.com/nNE1xQTyo5
— ANI (@ANI) December 14, 2024
मीडिया से बात करते हुए अल्लू ने कहा- 'जो कुछ भी हुआ वो मेरे कंट्रोल के बाहर था। मैं उस थिएटर में बीते कई सालों से अपनी फिल्म देखने जा रहा हूं। बीते 20 साल में मैं वहां कम से कम 30 बार गया हूं पर कभी भी ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ। हालांकि, जो भी हुआ उसके लिए हम माफी मांगते हैं। मेरी संवेदनाएं उस परिवार के साथ हैं।'
Allu Arjun Arrest: जेल में रात बिताकर सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, ऑफिस पहुंचकर आराम किया; अब घर के लिए रवाना
अल्लू अर्जुन ने जेल से रिहा होते ही ऑफिस का रुख किया। इसके बाद वे अपने जुबली हिल्स स्थित घर 'अल्लू गार्डन' पहुंचे। यहां उन्होंने फैंस का अभिवादन किया। साथ ही वे ठीक हैं इस बात का फैंस को आश्वासन भी दिया।
#WATCH | Telangana: Actor Allu Arjun arrives at his residence at Jubilee Hills in Hyderabad
— ANI (@ANI) December 14, 2024
He was released from Chanchalguda Central Jail today after Telangana High Court granted him interim bail yesterday on a personal bond of Rs 50,000 in connection with the death of a… pic.twitter.com/fxECvWdq1Q
अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह सवा 7 बजे के करीब हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स स्थित गीता आर्ट्स के ऑफिस गए। अब वो वहां से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। एक्टर को लेने के लिए उनके सुसर चंद्रशेखर रेड्डी और पिता अल्लू अरविंद जेल के बाहर पहुंचे। वे यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर के लिए रवाना हो गए।
#WATCH | Telangana: Actor Allu Arjun arrives at his residence at Jubilee Hills in Hyderabad
— ANI (@ANI) December 14, 2024
He was released from Chanchalguda Central Jail today after Telangana High Court granted him interim bail yesterday on a personal bond of Rs 50,000 in connection with the death of a woman… pic.twitter.com/auX0ldEqsv