फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun film with Trivikram mythological movie Sai Soujanya confirmed shooting start in october

Allu Arjun: त्रिविक्रम की फिल्म में काल्पनिक किरदार में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

Tue, 01 Apr 2025 02:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 01 Apr 2025 02:17 PM IST
सार

Allu Arjun Trivikram Movie: पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की निर्देशक त्रिविक्रम के साथ पौराणिक फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। जानिए फिल्म की शूटिंग से लेकर रिलीज डेट तक की पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Allu Arjun film with Trivikram mythological movie Sai Soujanya confirmed shooting start in october
पुष्पा राज के बाद इस किरदार में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

विस्तार

'पुष्पा राज' फेम अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी कई आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अल्लू 'जवान' के निर्देशक एटली के साथ फिल्म करने वाले हैं, वहीं अब यह चर्चा जोरो पर है कि अल्लू निर्देशक त्रिविक्रम के साथ भी एक पौराणिक फिल्म कर सकते हैं। 
विज्ञापन

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, 'पुष्पा 2: द रूल' की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन निर्देशक त्रिविक्रम के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे हैं। नागा वामसी ने पुष्टि की है कि इस आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग अक्तूबर 2025 में शुरू होगी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं के एक काल्पनिक किरदार पर आधारित होगी, जिसे अल्लू निभाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में कैसा होगा अल्लू का किरदार
वहीं फिल्म में यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि इसमें अल्लू भगवान कुमारस्वामी का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक निर्माताओं की ओर से इस फिल्म के बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बहरहाल, फिल्म की पूरी कास्ट के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि इस फिल्म को नागा वामसी और फॉर्च्यून फोर सिनेमा साथ मिलकर बनाएंगे। उम्मीद है कि यह फिल्म 2026 या उसके बाद रिलीज होगी। 
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन का करियर
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द रूल' 4 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी। यह अल्लू के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें:
Jaat Touch Kiya: 'जाट' का पहला गाना 'टच किया' का प्रोमो आउट, उर्वशी के जबर्दस्त अंदाज पर फैंस की प्रतिक्रिया..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed