Allu Arjun: पुष्पा राज ने खरीदी थी शराब, अल्लू अर्जुन ने 2017 के वायरल वीडियो पर दिया चौंकाने वाला बयान
तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने साल 2017 के वायरल वीडियो पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने शराब खरीदने की बात कबूली है, लेकिन उसके पीछे भी एक ट्विस्ट है। आइए जान लेते हैं-
विस्तार
तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, सुकुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में पुष्पा राज की भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन नंदमुरी बालकृष्ण के जरिए होस्ट किए जाने वाले टॉक शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में नजर आएंगे, जिसका प्रोमो हाल ही में जारी किया गया था। एपिसोड का प्रोमो वर्तमान में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है क्योंकि अभिनेता को पहली बार गोवा में एक शराब की दुकान पर अपने वायरल वीडियो पर चर्चा करते देखा जा सकता है।
अल्लू अर्जुन ने बताया वाइन शॉप वीडियो का सच
जब नंदमुरी बालकृष्ण ने अल्लू अर्जुन से गोवा वाइन शॉप के उनके वायरल वीडियो के बारे में पूछा, तो 'पुष्पा 2' स्टार ने कबूल किया कि वह वहां शराब खरीद रहे थे। हालांकि, अपने लिए नहीं बल्कि किसी और के लिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन जिस दोस्त के लिए शराब खरीद रहे थे वो भी उनके साथ एपिसोड में नजर आने वाले हैं।
आज प्रसारित होगा एपिसोड
एपिसोड का प्रीमियर 15 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा वीडियो पर होगा। । जानकारी हो कि साल 2017 में अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ था, जिसमें वह गोवा के एक वाइन शॉप पर नजर आए थे।
7 साल बाद तोड़ी चुप्पी
अभिनेता, स्टोर के सिक्योरिटी कैमरे में कैद हो गए थे, जिसके बाद वह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट जगत में छा गया। वायरल क्लिप ने अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी थी। लोग, 2017 से ही अभिनेता की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अल्लू अर्जुन अब जाकर इस पर अपना पक्ष साफ करते नजर आए हैं।
Kanguva: 'कंगुवा' के निर्माताओं को सता रही फिल्म के लीक होने की चिंता, अब सूर्या के फैंस को दे डाली यह चेतावनी
'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर उत्साह बरकरार
जहां तक अल्लू अर्जुन की फिल्म का सवाल है 'पुष्पा 2: द रूल', 'पुष्पा: द राइज' की बहुप्रतीक्षित सीक्वल है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिका में हैं। 400 से 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'पुष्पा 2' अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है।
Kanguva on OTT: सूर्या की 'कंगुवा' ने दी सिनेमाघरों में दस्तक, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?