फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   After Jawan Success Lady Superstar Nayanthara Hikes Her Fees Know More Details here

Nayanthara: जवान की सफलता के बाद नयनतारा ने बढ़ाई फीस, केएच 234 के लिए चार्ज करेंगी इतनी रकम!

Wed, 25 Oct 2023 11:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 Oct 2023 11:27 PM IST
सार

अभिनेत्री को उनकी 2022 की फिल्म कनेक्ट के लिए आठ करोड़ मिल मिले थे। जवान को साइन करने पर नयनतारा ने दक्षिण में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली एक्ट्रेस बनकर इतिहास रच दिया था।

विज्ञापन
After Jawan Success Lady Superstar Nayanthara Hikes Her Fees Know More Details here
नयनतारा - फोटो : social media

विस्तार

कमल हासन की आगामी फिल्म केएच 234 इस समय लगातार सुर्खियां बटोर रही है। लंबे समय के बाद वह इस फिल्म में मणिरत्नम के साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि इसकी कास्टिंग लगभग पूरी होने के करीब है। साथ ही, यह बात भी सामने आई है कि लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ फिलहाल अंतिम दौर की बातचीत चल रही है।

विज्ञापन

Bhojpuri: सरेआम बदतमीजी का शिकार हो चुके हैं भोजपुरी सितारे, किसी पर फेंका गया पत्थर तो कोई जमकर हुआ ट्रोल

विज्ञापन

आगामी प्रोजेक्ट के लिए मिलेगी इतनी रकम!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर सौदा पक्का हो जाता है तो अभिनेत्री को इसके लिए पारिश्रमिक के रूप में 12 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। बता दें कि नयनतारा दो दशकों से अधिक समय से दक्षिणी भारतीय सिनेमा में लीडिंग लेडी के रूप में काम कर रही हैं। आखिरी बार उन्होंने जवान और इराइवन के लिए अपनी फीस में इजाफा किया था।

कनेक्ट के लिए मिले थे आठ करोड़

रिपोर्ट्स की मानें तो पहले यह रोल सामंथा, साई पल्लवी और तृषा कृष्णन में से किसी के पास जाता दिख रहा था, लेकिन अब यह फिल्म नयनतारा की झोली में जाती दिख रही है। अभिनेत्री को उनकी 2022 की फिल्म कनेक्ट के लिए आठ करोड़ मिल मिले थे। जवान को साइन करने पर नयनतारा ने दक्षिण में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री बनकर इतिहास रच दिया। शाहरुख खान स्टारर जवान की सफलता के बाद नयनतारा की लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। उनके अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही योगी बाबू के साथ मन्नानगट्टी सिंस 1960 में दिखाई देंगी। फिल्म में आर. माधवन, सिद्धार्थ और मीरा जैस्मीन भी हैं।
Kamal Haasan: '12वीं फेल' के फैन हुए कमल हासन, विधु विनोद चोपड़ा को ऐसी फिल्म बनाने के लिए कहा धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed