फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamal Haasan south actor praised Vidhu Vinod Chopra Vikrant Messy film 12th Fail know in detail

Kamal Haasan: '12वीं फेल' के फैन हुए कमल हासन, विधु विनोद चोपड़ा को ऐसी फिल्म बनाने के लिए कहा धन्यवाद

Wed, 25 Oct 2023 11:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 25 Oct 2023 11:14 PM IST
सार

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म, '12वीं फेल' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत इस फिल्म को सिने प्रेमियों से अच्छी समीक्षा मिल रही है।

विज्ञापन
Kamal Haasan south actor praised Vidhu Vinod Chopra Vikrant Messy film 12th Fail know in detail
विधु विनोद चोपड़ा-कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के शानदार निर्देशकों में गिने जाने वाले विधु विनोद चोपड़ा ने कई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, हाल ही में निर्देशक की फिल्म '12वीं फेल' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को समीक्षकों से शानदार रिव्यू मिले हैं। इतना ही नहीं बहुत से सितारे भी विधु विनोद चोपड़ा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इन सितारों में साउथ सुपरस्टार कमल हासन का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेता ने विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

कमल हासन को पसंद आई '12वीं फेल'
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म, '12वीं फेल' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत इस फिल्म को सिने प्रेमियों से अच्छी समीक्षा मिल रही है। रिलीज से पहले, विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल को जबरदस्त समीक्षा मिल रही है। अभिनेता कमल हासन फिल्म की सराहना करने वाले सेलेब्स में शामिल हो चुके हैं। अभिनेता ने टैगोर फिल्म सेंटर एनएफडीसी, चेन्नई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग में '12वीं फेल' देखी और एक वीडियो में फिल्म के बारे में अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

Kerala Police: नकारात्मक फिल्म समीक्षा के लिए फेसबुक-यूट्यूब समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, यहां जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


विधु विनोद चोपड़ा को कमल हासन ने बुलाया दोस्त
कमल ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, 'नमस्ते, मैं चेन्नई के एनएफडीसी थिएटर से बात कर रहा हूं जहां मैंने अपने दोस्त विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल फिल्म देखी। यह ऐसे अवसर होते हैं जब आपको यह कहने में गर्व महसूस होता है कि कोई आपका दोस्त है। मैं फिल्म देखकर बहुत खुश हूं। जिन लोगों ने फिल्म देखी, उनमें से ज्यादातर के पास कहने के लिए केवल एक ही बात थी, बहुत समय हो गया है जब हमने इस तरह की अच्छी फिल्म देखी है।'
Manoj Bajpayee: मुंबई में रहने और केवल पैसे के लिए फिल्में करते थे मनोज बाजपेयी, बोले- मुझे इसका अफसोस...

विधु को कमल हासन ने कहा धन्यवाद
कमल हासन ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं दूसरी बात कहना चाहूंगा। ऐसी फिल्म बनाने के लिए विनोद चोपड़ा को धन्यवाद। यह मेरे जैसे फिल्म निर्माताओं में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और वही करने की आशा वापस लाता है जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है।' बता दें, 'परिंदा' और '1942 ए लव स्टोरी' के लिए पहचाने जाने वाले विधु विनोद चोपड़ा तीन साल के बाद '12वीं फेल' के साथ वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म अनुराग पाठक के नॉवेल पर आधारित है। यह आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की प्रेरक कहानी है। यह फिल्म 27 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Manushi Chhillar: ऑपरेशन वैलेंटाइन में इस किरदार में नजर आएंगी मानुषी, एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर जताया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed