'डकैत' की रिलीज से पहले तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष, गाने को लेकर कही ये बात
Adivi Sesh-Mrunal Thakur: 'डकैत' की रिलीज से पहले अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे हैं। इस मौके पर आदिवि ने फिल्म को लेकर कई जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोनों कलाकार 'डकैत' का प्रमोशन से पहले दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हैं। मंदिर में पूजा करते हुए वो ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए।
इसलिए पहुंचे मंदिर
इस मौके पर शेष ने बताया 'हर फिल्म को लेकर एक भरोसा होता है। हम किसी चीज पर वर्षों की मेहनत लगाते हैं और फिर उसे दर्शकों के हाथों में सौंप देते हैं। तिरुपति से यह सफर शुरू करना सही लगा। प्रमोशन की भागदौड़ में कदम रखने से पहले हमारे लिए आशीर्वाद लेना जरूरी था।'
विज्ञापन विज्ञापन
शेष ने फिल्म का पहला गाना, 'रूबरू' लॉन्च किया है। यह रोमांटिक ट्रैक शेष और को-स्टार मृणाल ठाकुर पर फिल्माया गया है। इस गाने के बारे में उन्होंने कहा 'रूबरू खास है क्योंकि यह फिल्म की भावुकता, किरदारों के बीच का संबंध और शांत गहराई को दिखाता है।'
शैनील देव के निर्देशन में बनी 'डकैत' में अनुराग कश्यप भी एक अहम विलेन के रोल में हैं। इसके अलावा इसमें प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कलाकार भी हैं।
यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट की गई है। इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले अदीवी सेष और शनील देव ने मिलकर तैयार की है।
इनपुट आईएनएस से।