{"_id":"68879851e81846bf420614b1","slug":"actress-ramya-files-complaint-after-death-threats-from-south-actor-darshan-fans-2025-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Actress Ramya: साउथ एक्टर दर्शन के फैंस ने दी जाने से मारने की धमकियां, राम्या ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Actress Ramya: साउथ एक्टर दर्शन के फैंस ने दी जाने से मारने की धमकियां, राम्या ने दर्ज कराई शिकायत
Mon, 28 Jul 2025 09:04 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:04 PM IST
सार
सोशल मीडिया ट्रोलिंग की शिकार पहले भी साउथ एक्ट्रेस राम्या हुईं। मगर इस बार एक्टर दर्शन के फैंस जाने से मारने और रेप की धमकियाें तक पहुंच गए। राम्या ने अब पुलिस में इस बात को लेकर शिकायत दर्ज करा दी है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला।
विज्ञापन
साउथ एक्टर दर्शन और एक्ट्रेस राम्या
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
साउथ की एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन राम्या ने हाल ही में कन्नड़ एक्टर दर्शन के फैंस के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर दर्शन के फैंस जाने से मारने और रेप की धमकियां दे रहे हैं। इस पूरे मामले का कनेक्शन रेणुकास्वामी हत्याकांड से भी जुड़ता है, जिसमें एक्टर दर्शन आरोपी हैं।
विज्ञापन
राम्या बोलीं- ‘मैंने इस हद तक ट्राेलिंग नहीं झेली’
एक्ट्रेस और पूर्व सांसद राम्या ने सोमवार को ऑनलाइन मिसबिहेव करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक्ट्रेस बताया कि कन्नड़ एक्टर दर्शन के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और रेप, हत्या की धमकियां दे रहे हैं। दरअसल, पिछले दिनों राम्या ने रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले पर टिप्पणी की थी, इस केस में दर्शन आरोपी हैं। इसके बाद से ही दर्शन के फैंस उन्हें धमकियां दे रहे हैं। वह कहती हैं, ‘एक सेलिब्रिटी होने के नाते मुझे ट्रोलिंग की आदत है लेकिन मैंने इसे इस हद तक नहीं झेला है।’ राम्या ने कहा कि उन्होंने 24 जुलाई को रेणुकास्वामी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही पर एक रिपोर्ट साझा की थी, जिसमें पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की गई थी। इस मामले में दर्शन मुख्य आरोपी हैं।
विज्ञापन
राम्या आगे कहती हैं, ‘सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा एक्टर दर्शन को दी गई जमानत पर सवाल उठाए थे। मैंने इसी खबर की कवरेज पर कहा था कि सुप्रीम कोर्ट भारत के आम लोगों के लिए आशा की किरण है और मुझे उम्मीद है कि रेणुकास्वामी को न्याय मिलेगा।' इसके बाद ही दर्शन के फैंस ने मुझे ट्रोल करना शुरू कर दिया। बेहद अश्लील मैसेज भेजें और जाने से मारने, रेप की धमकियां दीं। ट्रोलिंग इतनी बुरी थी कि मैं सोचने लगी कि अगर मेरे (सेलिब्रिटी) लिए यह कंडीशन है, तो आम लड़कियों के लिए क्या होगा? इसीलिए मैं शिकायत दर्ज कराने आई हूं। मैंने मन ही मन सोचा कि अब समय आ गया है कि कोई कार्रवाई करे, क्योंकि यह दिखाता है कि समाज कितना गिर गया है।"
विज्ञापन
राम्या की शिकायत पर होगी कार्रवाई
राम्या ने बताया कि उनकी शिकायत स्वीकार कर ली गई है और साइबर क्राइम को भेज दी गई है। वह कहती हैं, ‘मुझसे न्याय का वादा किया गया था।’ राम्या ने बताया कि उन्होंने 43 अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वह कहती हैं, ‘बहुत से अकाउंट्स थे लेकिन मैंने उनमें से सिर्फ उन्हीं पर शिकायत दर्ज कराई है, जो बहुत अश्लील थे।’
राम्या को इस मामले में राज्य महिला आयोग और फिल्म इंडस्ट्री फॉर राइट्स एंड इक्वैलिटी (FIRE) से भी सपोर्ट मिला है।
दर्शन ने कभी संपर्क नहीं किया
राम्या ने दावा किया है कि एक्टर दर्शन ने उनसे संपर्क कभी नहीं किया। वह कहती हैं, ‘दो साल पहले भी, मैंने दर्शन के फैंस के मैसेज को देखा था। तब भी दर्शन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। वे मुझे खासतौर पर निशाना नहीं बना रहे थे बल्कि एक्टर यश और उनकी पत्नी, सुदीप और उनकी पत्नी को निशाना बना रहे थे। यह बहुत ही अश्लील मैसेज थे। उनके बच्चों को निशाना बनाया जा रहा था। मैंने उस वक्त भी इस पर एक पोस्ट किया था, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं कराई। काश मैंने तब भी ऐसा किया होता। शायद, रेणुकास्वामी हत्याकांड वाली घटना ना होती।’
बताते चलें कि एक्टर दर्शन पर आरोप हैं कि उन्होंने एक फैन रेणुकास्वामी का अपहरण करवाया और हत्या कर दी। रेणुकास्वामी काफी समय से एक्टर दर्शन की महिला मित्र पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेज रहा था।